एक्सप्लोरर

खरगोन: स्कूल में सेल्फी लेने से रोका तो नाराज हुआ छात्र, उठाया ये खौफनाक कदम

Khargone News: छात्र के चाचा जितेंद्र ओसारी ने पुलिस को बताया कि हॉस्टल सुपरिटेंडेंट प्रकाश गिरवाल ने उसे फोन कर स्कूल में राज द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की शिकायत की थी.

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में ऐतिहासिक स्थल जाम गेट से 12वीं के एक छात्र ने कूदकर जान दे दी. स्कूल के अधिकारियों ने उसके मोबाइल फोन के इस्तेमाल और परिसर में सेल्फी लेने की कोशिश पर आपत्ति जताई थी.

मंडलेश्वर क्षेत्र के गुलवाड़ में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले और सरकारी छात्रावास में रहने वाले 17 वर्षीय आदिवासी छात्र राज ओसारी ने गुरुवार (7 नवंबर) दोपहर को आत्महत्या कर ली. खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने बताया, "राज ने जाम गेट से छलांग लगा दी और फिर उसे एक खाई में पाया गया. जब वह कूदने की कोशिश कर रहा था, तो उसके रिश्तेदारों और मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और यह कदम उठा लिया."

अधिकारी ने बताया कि उसे मंडलेश्वर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह मंडलेश्वर क्षेत्र के काकड़ खोदरी गांव का रहने वाला था.

सेल्फी लेने पर आपत्ति से उठाया कदम
वहीं मृतक के चाचा जितेंद्र ओसारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि छात्रावास अधीक्षक प्रकाश गिरवाल ने उसे फोन कर स्कूल में राज द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल के सी सांड ने बुधवार को स्कूल में राज के सेल्फी लेने पर आपत्ति जताई थी. इस पर राज ने आत्महत्या करने या स्कूल से भाग जाने की धमकी दी.

परिजन मिलने आए तो स्कूल से भागा छात्र
प्रिंसिपल ने इसके बाद हॉस्टल सुपरिटेंडेंट से राज के परिजनों को बुलाकर मामला सुलझाने को कहा. लेकिन जब उसके रिश्तेदार कृष्णा और उसका बेटा गणेश उससे मिलने स्कूल आए तो राज भाग गया. वे सभी उसे ढूंढ़ने गए, लेकिन वह नहीं मिला. राज बाद में स्कूल आया और छात्रावास अधीक्षक ने तुरंत उसके परिजनों को इसकी सूचना दी. अधिकारी ने बताया कि वे रात साढ़े नौ बजे फिर छात्रावास पहुंचे, लेकिन राज छात्रावास की चारदीवारी फांदकर भाग निकला.

उन्होंने बताया कि वह देर रात फिर स्कूल आया और गुरुवार (7 नवंबर) सुबह नाश्ता करने के बाद छात्रावास से भाग गया. प्रिंसिपल ने स्टाफ से उसे पकड़ने के लिए कहा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए.

घटनास्थल से फोन बरामद
घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि अब तक की जांच के आधार पर संभावना है कि उसने अपने परिवार के सदस्यों की डांट के डर से यह कदम उठाया हो.उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, क्योंकि घटना के पीछे कोई और मकसद भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें

देवउठनी ग्यारस के पहले लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1574 करोड़, सीएम मोहन यादव का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget