एक्सप्लोरर

मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराने का मामला, खंडवा में तीन लोगों को हिरासत में लिया

Khandwa News: मुहर्रम के जुलूस के दौरान खंडवा में तीन लोगों को फिलिस्तीनी झंडा लहराने पर हिरासत में लिया गया, जबकि राजगढ़ में एक नाबालिग को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया.

Waving Palestinian Flag In Khandwa: इंदौर पुलिस ने मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में खंडवा में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इधर राजगढ़ जिले में इसी मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया, क्योंकि उसे एक वीडियो में फिलिस्तीनी का झंडा लहराते हुए देखा गया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. बुधवार को देश भर में ताजिया जुलूस निकाले गए और मुहर्रम के अवसर पर विशेष नमाज अदा की गई थी.

हिंदू संगठनों ने शिकायत की कि फिलिस्तीनी झंडा लहराना हमास के समर्थन को दर्शाता है, जो इजरायल के साथ संघर्ष में लगा हुआ है. शिकायतकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि चूंकि भारत ने संघर्ष में इजरायल के प्रति समर्थन जताया है, इसलिए हमास के समर्थन में फिलिस्तीनी झंडे लहराना एक राष्ट्र-विरोधी कृत्य था.

जुलूस के दौरान लहराया गया था फिलिस्तीनी झंडा 
खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) के द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है आरोप है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान उन्होंने फिलिस्तीनी झंडा लहराया गया था.आरोप ये भी है कि उन्होंने सांप्रदायिक उन्माद भड़काने के लिए ऐसा किया गया था. पुलिस पकड़े गए लोगों से मकसद जानने के लिए पूछताछ कर रही है.

लोगों ने लगाए इजरायल विरोधी नारे
इधर इसी मामले में राजगढ़ में एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया, क्योंकि एक वीडियो में उसे शहर में मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराते हुए दिखाया गया था. लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. पुलिस ने इस बात से इनकार भी किया कि ये झंडे उग्रवादी इस्लामी समूह हमास के थे.

पुलिस ने कहा कि जुलूस के दौरान इजरायल विरोधी नारे नहीं लगाए गए. लेकिन खंडवा में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि जुलूस के दौरान खंडवा शहर के शिवाजी चौक पर कुछ लोगों ने इजरायल विरोधी नारे लगाए.

ये भी पढें: सुंदरकांड पाठ की अनुमति देने वाले थाना प्रभारी को नोटिस जारी, कांग्रेस के विरोध पर लिया गया एक्शन

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget