एक्सप्लोरर

MP News: कटनी में माफिया की तीन खदानों सहित विस्फोटक लायसेंस रद्द, इस वजह से हुई कार्रवाई

Katni: खनन कार्य में अनियमितता पाये जाने पर कटनी जिला प्रशासन ने यहां संचालित तीन खदानों की लीज को निरस्त कर दिया है. साथ ही एक विस्फोटक लाइसेंस को भी रद्द किया गया है.

Katni Administration Action On Mining Mafia: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी (Katni) जिले में माफिया के रसूख के प्रभाव को नेस्तनाबूत करने की बड़ी कार्रवाई हुई है. जिला प्रशासन ने यहां माफिया विरोधी मुहिम के तहत मोहम्मद अब्बास की कटनी जिले में संचालित तीन खनिज खदानों की लीज सहित विस्फोटक लायसेंस को भी निरस्त कर दिया है.

कटनी जिले की जिन तीन खदानों का लायसेंस निरस्त किया गया है, उनमें अभिषेक मार्बल एण्ड मिनरल्स ग्राम निमास, जुजावल मार्बल ग्राम जुजाबल और ए.डब्ल्यू. एण्ड संस ग्राम निमास स्थित मार्बल खदान शामिल है. ये तीनों खदानें जबलपुर निवासी मोहम्म्द अब्बास की पार्टनरशिप में संचालित हैं.

इस कारण से हुई कार्रवाई

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने खदानों में नियमों के उल्लंघन की जांच हेतु पर्यावरण, माइनिंग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर खदानों की जांच कराई. जांच के दौरान सिया कमेटी भोपाल के मापदण्डों के उल्लंघन सहित पर्यावरणीय शर्तों एवं अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन पाया गया. इस आधार पर कलेक्टर मिश्रा ने भौमिकी तथा खनिकर्म संचालनालय को कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा था.

कलेक्टर के प्रस्ताव के आधार पर मेसर्स अभिषेक मार्बल एण्ड मिनरल्स ग्राम निमास, और जुजावल मार्बल व मेसर्स ए.डब्ल्यू. एण्ड संस के भागीदार मोहम्म्द अब्बास का मार्बल खनिज का स्वीकृत उत्खनन पट्टा निरस्त किया गया.

MP: शिवराज सिंह चौहान की सत्ता में वापसी की दूसरी सालगिरह, भोपाल में होगा विशेष कार्यक्रम

विस्फोटक लायसेंस भी हुआ रद्द

इसके अलावा ए.डब्ल्यू. एण्ड संस को ग्राम निमास में स्वीकृत विस्फोटक लायसेंस में अनियमितताओं के कारण कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अनुंशसा पर संयुक्त मुख्य विस्फोटक नियंत्रक भोपाल ने विस्फोटक लायसेंस भी निरस्त कर दिया है.

MP News: 1 अप्रैल से महंगा होगा बस का सफर, जानिए कितना बढ़ेगा किराया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget