एक्सप्लोरर

जबलपुर के एक वेयरहाउस में मिला घुन लगा हुआ सड़ा गेहूं, सरकार को हुआ करोड़ों का नुकसान

Wheat Procurement Scam: शहपुरा के राघव वेयर हाउस में हुई जांच में बड़ा खुलासा हुआ था. यहां बोरियों के बीच में सड़ा, घुना और अमानक गेहूं रखा गया था. इससे बाकी के गेहूं के भी सड़ने का खतरा था.

Jabalpur Wheat Procurement Scam: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में राघव वेयर हाउस में सरकारी गेहूं के हेरफेर में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. शहपुरा के राघव वेयर हाउस की जांच पूरी हो चुकी है. प्राथमिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वेयर हाउस में 14 से 15 प्रतिशत गेहूं सड़ा, घुन लगा और अमानक निकला है. इस हिसाब से इसकी कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये है. कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि इस घपले के बाद जिले के 100 से अधिक वेयर हाउस की जांच की जा रही है.

बता दें शहपुरा के राघव वेयर हाउस में सरकारी गेहूं में हेरफेर के मामले में गुरुवार (16 मई) को एक और बड़ी कार्रवाई की गई. प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन ने शाखा प्रबंधक प्रियंका पठारिया को निलंबित कर दिया है. इसके लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने उन्हें प्रतिवेदन दिया था. निलंबन आदेश में कहा गया है कि उनके द्वारा राघव वेयर हाउस तहसील शहपुरा में गेहूं खरीदी में घोर लापरवाही बरती गई है. जिससे जिला प्रशासन और शासन के सामने निगम की छवि खराब हुई.

जांच में उड़ने लगा गेहूं का पाउडर
इस वजह से प्रियंका पठारिया को वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन्स एक्ट के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में पठारिया को क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर संलग्न किया गया है. दरअसल, मंगलवार (14 मई) को शहपुरा के राघव वेयर हाउस में हुई जांच में बड़ा खुलासा हुआ था. यहां बोरियों के बीच में सड़ा, घुना और अमानक गेहूं रखा गया था. गेहूं को जब हाथ में लिया जा रहा था, तो उसका पाउडर उड़ रहा था. इस गेहूं को पूरी तरह से छिपाया गया था, जिससे बाकी के गेहूं के भी सड़ने का खतरा था.

जांच के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर समिति प्रबंधक राजेश नंदेशरिया, खरीदी केन्द्र प्रभारी भूपेन्द्र सिंह पटेल, अभिषेक दीक्षित वेयर हाउस संचालक, ऑपरेटर श्रजल जैन, सर्वेयर प्रवीण पाठक और शुभम शर्मा के खिलाफ धारा 420, 409 और 34 के तहत शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है. अब प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए आसपास के वेयर हाउसों के साथ ही जिले के अन्य वेयर हाउसों की जांच भी शुरू कर दी है. 

एक करोड़ रुपये का नुकसान
कलेक्टर सक्सेना ने बताया कि तकरीबन 60% वेयर हाउस में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है. बाकी की जांच अभी चल रही है. बताया जा रहा है कि राघव वेयर हाउस में 212 किसानों से 25 हजार 800 क्विंटल की खरीदी दर्ज की गई, जिसमें से लगभग 20 हजार क्विंटल की स्वीकृति उपार्जन एजेंसी मार्कफेड द्वारा जारी की गई है. इसी आधार पर कुल राशि 6 करोड़ 19 लाख में से 4 करोड़ 56 लाख का भुगतान हो भी चुका है. अब 15 फीसदी गेहूं खराब मिलने के बाद अनुमान है कि शासन को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ें: क्या आप छिंदवाड़ा सीट जीत पाएंगे? शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, 'हम केवल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget