एक्सप्लोरर

Jabalpur: अवैध संबंध को छिपाना चाहता था फूफा, नहीं मानने पर नाबालिग भतीजी का हुआ खौफनाक अंजाम

Murder Case: 10 मई को नहर से बरामद शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. नाबालिग लड़की की हत्या बेरहमी से की गयी थी. पुलिस ने भतीजी की हत्या के आरोप में फूफा को गिरफ्तार किया है.

MP Murder Case: जबलपुर शहर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. फूफा पर नाबालिग भतीजी की बेरहमी से हत्या का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक दोनों में अवैध संबंध थे. अवैध संबंधों को छिपाने के लिए फूफा ने वारदात को अंजाम दिया. आरोपी फूफा पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. 

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने आज शनिवार (11 मई) को खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की की हत्या मामले का खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की का हत्यारा फूफा निकला. पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है. 

बता दें कि 9 मई की शाम नाबालिग लड़की परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने बीरनेर गांव गई थी. इस दौरान रिश्ते में लगने वाले फूफा विक्रम सिंह के साथ घर से निकल गयी. रात में नहीं लौटने पर परिजनों ने लड़की को खोजना शुरू किया. पता नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई. अगली सुबह नहर से नाबालिग का शव तैरते बरामद हुआ.

जबलपुर में सनसनीखेज वारदात

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पहला शक विक्रम सिंह पर जताया. पुलिस ने विक्रम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में विक्रम ने गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक विक्रम और मृतक नाबालिग लड़की में अवैध संबंध थे.

घटना वाले दिन भी विक्रम सिंह नाबालिग लड़की को नहर के पास ले गया था. दोनों के बीच संबंध खत्म करने को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान विक्रम ने लड़की के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लड़की का शव नहर में फेंक दिया. 

फूफा निकला भतीजी का हत्यारा

पुलिस के मुताबिक मृतक लड़की की छोटी बुआ का गुरुवार (9 मई) की शाम को हल्दी रस्म था. शादी समारोह में मंडला से बड़ी बुआ, फूफा विक्रम सिंह और अन्य रिश्तेदार आए थे. मंडप में देर रात तक महिलाओं का कार्यक्रम चलता रहा. मृतक लड़की भी सहेलियों और बहनों के साथ मौजूद थी. परिजनों ने बताया कि छोटी बुआ की शादी में नई साड़ी पहनने की जिद पर लड़की की मां ने हामी भर दी. पास खड़ा फूफा विक्रम सिंह बात सुन रहा था.

थोड़ी देर बाद विक्रम सिंह साड़ी दिलाने के बहाने नाबालिग लड़की को साथ ले गया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने के समय लाइट नहीं थी. रात 12 बजे विक्रम वापस आया. पूछताछ में उसने घंटों पहले लड़की को खंभे के पास छोड़कर रांझी चले जाने की बात बताई. विक्रम के टूटे फोन को देखकर परिजनों को संदेह हुआ. पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है. 

अभिनेत्री करीना कपूर की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, प्रेग्नेंसी पर लिखी किताब के टाइटल पर विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget