एक्सप्लोरर

हॉस्टल में छात्राओं का नहाते हुए बनाया अश्लील MMS, जबलपुर में सड़कों पर उतरे छात्रों में उबाल

Jabalpur News: जबलपुर के ट्रिपल आईटी डीएम में एक छात्रा ने अपनी सहपाठी छात्राओं के अश्लील एमएमएस बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया. छात्रा को रंगे हाथों पकड़ा गया.

Jabalpur MMS: एमपी के जबलपुर में ट्रिपल आईटी डीएम में बीटेक छात्रा की अपनी ही सहपाठी स्टूडेंट का अश्लील MMS बनाने और उसे अपने बॉय फ्रेंड को साझा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी छात्रा की काली करतूत उस वक्त उजागर हुई जब उसे बाथरूम में नहा रही छात्रा का वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया. इस MMS कांड के बाद पूरे संस्थान में हड़कंप मच गया.

खमरिया थाने के सामने  ट्रिपल आईटी डीएम डुमना के छात्रों ने प्रदर्शन किया. इनका आरोप है कि कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में उनके साथ रहने वाली बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा पिछले लंबे समय से चुपचाप बाथरूम में नहाने वाली दूसरी लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाती आ रही है.

इतना ही नहीं आरोपी छात्रा ने ये अश्लील MMS दिल्ली स्थित अपने बॉयफ्रेंड को भेजने की बात भी कबूली है. इस MMS कांड के सामने आने के बाद पूरे संस्थान में हड़कंप मच हुआ है. छात्रा फिलहाल पुलिस की हिरासत में है जहां उससे पूछताछ जारी है. 

इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद पूरे संस्थान में हड़कंप मच गया. नाराज स्टुडेंट ने आरोपी छात्रा पर कार्रवाई की मांग को लेकर खमरिया थाने का घेराव कर दिया. स्टूडेंट का आरोप है कि इस घटना को सामने आए दो दिन हो गए हैं लेकिन कॉलेज प्रबंधन छात्रा पर एक्शन लेने की जगह मामले को रफादफा करने और पुलिस की बजाए आपसी सहमति से मामले को निपटाने का दबाव बनाया जा रहा है. हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने आनन फानन में कॉलेज प्रबंधन से बात कर आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और उससे सघन पूछताछ की जा रही है. साथ ही दिल्ली स्थित उसके दोस्त से भी संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है. ये पता लगाया जा रहा है कि आरोपी छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड किसी एडल्ट साइट से जुड़कर तो काम नहीं कर रहे.

(जबलपुर से अमरजीत खरे की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: 'दोषियों को ऐसी सजा देंगे...', लव जिहाद पर बोले कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, जांच के लिए SIT गठित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget