एक्सप्लोरर

Jabalpur News: खुले आसमान के नीचे ठंड से कांप रहे लोगों के लिए प्रशासन ने उठाया ये कदम, हर तरफ हो रही तारीफ

जबलपुर जिला प्रशासन ने नगर निगम की मदद से निराश्रितों को ठंड से बचाने के लिए प्रयास शुरू किए हैं. सभी एसडीएम को रात में सड़क पर निकल कर सड़क पर सो रहे निराश्रित गरीबों को रैन बसेरा ले जाने के निर्देश .

Jabalpur News: जबलपुर में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. ठंड का सितम उन गरीबों और निराश्रितों पर भारी पड़ रहा है जिनके सिर पर छत नहीं है. प्रशासन ने अब इनकी सुध ली है. निराश्रितों को खुले आसमान से उठा कर सुविधाजनक रैन बसेरा में भेजा जा रहा है. सार्वजनिक स्थानों पर रात में अलाव भी जलाए जा रहे हैं. अब तक दो दर्जन से ज्यादा निराश्रितों को रैन बसेरा में जगह दी गई है.

क्या प्रयास किए जा रहे
जबलपुर के जिला प्रशासन ने नगर निगम की मदद से निराश्रितों को ठंड से बचाने के लिए विशेष प्रयास शुरू किए हैं. सभी एसडीएम को रात में सड़क पर निकल कर सड़क पर सो रहे निराश्रित गरीबों को रैन बसेरा ले जाने के निर्देश दिए गए हैं. इसी तरह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों में अलाव भी लगवाए गए हैं.

रैन बसेरा पहुंचाया जा रहा
हाड़कंपा देने वाली इस सर्दी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम जबलपुर द्वारा मानवीय पहल की जा रही है. सड़क किनारे, फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, प्रमुख चौराहों, तिराहों, सार्वजनिक स्थलों पर खुले आसमान के नीचे सोने वाले बेसहारा और निराश्रित गरीबों को रैन बसेरा में जगह देकर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई जा रही है. लगातार चल रही शीतलहर को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें वाहनों के माध्यम से रैन बसेरा में पहुंचाया जा रहा है.

विभागों को निर्देश दिया गया
इस संबंध में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश निराश्रित गरीब लोगों को रैन बसेरा में पहुंचाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है. इसके लिए सभी एसडीएम के साथ नगर निगम की योजना शाखा, उद्यान विभाग, अतिक्रमण विभाग के संबंधित अधिकारियों के अलावा सभी संभागीय अधिकारियो को निर्देश दे दिया गया गया है कि वे संबंधित स्थलों का रात्रिकालीन भ्रमण कर खुले आसमान के नीचे सोने वालों को चिन्हित कर उन्हें नजदीक के रैन बसेरा में पहुंचाकर उन्हें ठंड की ठिठुरन से राहत दिलायें.

अलाव की व्यवस्था
प्रभारी नगर निगम आयुक्त परमेश जलोटे ने बताया कि आदेशों के परिपालन में अब तक 2 दर्जन से अधिक निराश्रित गरीब और बेसहारा लोगों को आई.एस.बी.टी. और दमोहनाका में संचालित रैन बसेरा में पहुंचाया गया और उनके रहने और सोने की उत्तम व्यवस्था की गई है. सर्दियों के इस मौसम को देखते हुए नगर निगम द्वारा सभी रैन बसेरा के अलावा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारो, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है जहं नियमित रूप से उद्यान विभाग द्वारा जलाने वाली लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Delhi News: 6 दिन से लापता गृह राज्यमंत्री टेनी पर संसद गर्म, इस्तीफे की मांग को लेकर आज विपक्ष निकलेगा मार्च

Bihar Crime: पत्नी को ससुराल से विदा कराकर कार से अपने घर ले जा रहा था पति, रास्ते में खेला ‘खूनी खेल’, गोपालगंज की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget