एक्सप्लोरर

Watch: जबलपुर में भरभराकर गिरी 'भ्रष्टाचार' की दीवार, जनप्रतिनिधियों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल

Jabalpur Viral Video: शुक्रवार को बाउंड्रीवॉल की 10 फीट ऊंची और 70 फीट चौड़ी एक दीवार गिर गई. गनीमत रही कि अर्चना रैकवार नामक महिला बाल-बाल बच गई. जबलपुर शहर को स्मार्ट बनाने का काम चल रहा है.

Jabalpur Smart City Wall Collapsed: जबलपुर शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही 80 लाख की बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया. स्थानीय लोगों ने बाउंड्रीवॉल के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि रानीताल तालाब किनारे कर्बला के पास बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है. शुक्रवार को बाउंड्रीवॉल की 10 फीट ऊंची और 70 फीट चौड़ी एक दीवार गिर गई. गनीमत रही कि अर्चना रैकवार नामक महिला बाल-बाल बच गई.

भरभराकर गिरी स्मार्ट सिटी की बाउंड्रीवॉल

महिला के पैर में मामूली चोट आई है. हादसे के समय महिला घर के बाहर वह बर्तन मांज रही थी. हालांकि, आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचा है. बाउंड्रीवॉल गिरने की खबर से मौके पर भीड़ लग गई. लोगों का कहना था कि बाउंड्रीवॉल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रानीताल तालाब सौंदर्यीकरण का काम 18 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है. 80 लाख रुपए की लागत से अलग बाउंड्रीवॉल को बनाने का काम जबलपुर निवासी अभिजय गुप्ता की एमकेएस कंपनी कर रही है.

जनप्रतिनिधियों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

पार्षद संतोष दुबे पंडा ने 17 मार्च को रानीताल तालाब किनारे  घटिया तरीके से बनाई जा रही बाउंड्रीवॉल का मामला नगर निगम सदन की बैठक में उठाया था. पार्षद दुबे का कहना है कि उन्होंने तीन महीने पहले तत्कालीन निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. दुबे का कहना है कि बाउंड्रीवॉल बनाने में कॉलम नहीं खड़े किए जा रहे हैं. बाउंड्रीवॉल निर्माण की स्वतंत्र एजेन्सी से जांच कराई जानी चाहिए. आरोप लग रहे हैं कि जबलपुर स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. स्मार्ट सिटी के सीईओ चंद्र प्रताप गोहले ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है.

MP News: मध्य प्रदेश ने किया कमाल! पहली बार 6 हस्तशिल्प उत्पादों को मिला GI टैग, CM शिवराज ने जताई खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget