एक्सप्लोरर

Jabalpur Suicide: जबलपुर में 50 लाख की लूट करने वाले फरार आरोपी ने किया सुसाइड, ट्रेन से कटकर दी जान

Jabalpur Suicide Case: जबलपुर में छह मार्च को तीन आरोपियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया था, लेकिन एक आरोपी फरार था. फरार आरोपी ने खौफनाक कदम उठाया है.

Jabalpur Suicide News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुई 50 लाख की लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है. हालांकि, इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ लूट की रकम बरामद कर ली, लेकिन एक आरोपी ने पकड़े जाने के भय से आत्महत्या कर ली है. मृतक का क्षत-विक्षत शव उसके नरसिंहपुर जिले में ग्राम बांसकुंवारी स्थित निवास के पीछे में रेल ट्रैक से बरामद किया गया है.

सीएसपी सुनील नेमा ने बताया कि लूट कांड में गिरफ्तार किए गये ड्राइवर दिलीप राय और उसके साथी संजय उर्फ संजू अग्रवाल से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है. वहीं, फरार तीसरे आरोपी की तरफ से नरसिंहपुर में ट्रेन से कटकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चरगवां थाना क्षेत्र में डैम निर्माण कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 50 लाख रुपये लूट मामले के फरार आरोपी और ड्राइवर दिलीप राय के छोटे भाई रितेश राय ने रविवार (10 मार्च) को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली.

जानकारों के अनुसार मृतक का क्षत-विक्षत शव उसके नरसिंहपुर जिले में ग्राम बांसकुंवारी में रेल ट्रैक से बरामद किया गया है. फरार आरोपी की तरफ से आत्महत्या करने की सूचना पर जांच पड़ताल के लिए जबलपुर पुलिस की एक टीम रवाना की गयी है. नरसिंहपुर जिले के एएसआई रमेश निवारे ने मीडिया को बताया कि जांच के दौरान मृतक के भाई राकेश राय ने कपड़ों के आधार पर रितेश राय (उम्र 33 वर्ष) की पहचान की.

आरोपियों ने दिया था 6 मार्च को सनसनीखेज वारदात को अंजाम

चरगवां थाना क्षेत्र में 6 मार्च को लूट की सनसनीखेज वारदात हुई थी. लुटेरों ने बोलेरो में सवार चालक और डैम कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

इस मामले में कंपनी कर्मी अभिषेक आनंद निवासी बिहार भागलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कंपनी की तरफ से नरसिंहपुर में चिनकी डैम का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य में लगे लेबरों की पेमेंट का भुगतान करने के लिए उसे कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट की तरफ से जबलपुर में राइट टाउन स्थित खंडेलवाल मार्ट से 50 लाख रुपये लाने कहा था.

तीसरे आरोपी की तलाश में थी पुलिस

जिसके बाद वह बोलेरो क्रमांक एमपी 20 जेडएच 5160 से ड्राइवर दिलीप राय को लेकर जबलपुर आया था. यहां से पेमेंट लेकर वापस नरसिंहपुर लौटते समय चरगवां थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने मिर्च पाउडर झोंककर गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग लूट लिया था.

लूट का खुलासा होने पर पुलिस ने बोलेरो के ड्राइवर दिलीप राय निवासी बरगी नगर कॉलोनी नरसिंहपुर और उसके साथी संजय उर्फ संजू अग्रवाल निवासी तेंदूखेड़ा को गिरफ्तार किया था, वहीं तीसरा आरोपी ड्राइवर का भाई रितेश राय फरार था, जिसकी पुलिस को तलाश थी.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश के नए लोकायुक्त ने ली शपथ, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने नियुक्ति पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget