एक्सप्लोरर

परीक्षा ही लेना भूल गई जबलपुर की दुर्गावती यूनिवर्सिटी! छात्र एडमिट कार्ड के साथ पहुंचे लेकिन...

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी का मामला जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां का मामला इतना बढ़ गया कि यूनिवर्सिटी को परीक्षा कैंसिल करनी पड़ गई.

Jabalpur University News: मध्य प्रदेश के जबलपुर के रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में एक बार फिर बखेड़ा खड़ा हो गया है. दरअसल यूनिवर्सिटी एमएससी कम्प्यूटर साइंस की परीक्षा लेना ही भूल गया. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को पहले परीक्षा का टाइम-टेबल दिया और फिर प्रवेश पत्र दिए गए.

जबलपुर के अलावा आसपास के जिलों के परीक्षार्थी भी तय समय पर विश्वविद्यालय पहुंच भी गए. लेकिन इसके लिए विश्वविद्यालय ने तैयारी ही नहीं की थी. इसे देख जबलपुर जिले और बाहर से परीक्षा देने आए छात्र मायूस होकर अपने घर लौट गए.

इस गफलत की जानकारी लगने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता आंखों में काली पट्टी बांधकर कुलपति की बैठक में घुस गए. कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक कुलपति के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान कुलसचिव दीपेश मिश्रा सहित सभी विभाग के एचओडी भी मौजूद थे. छात्रों के हंगामे को देखते हुए कुलपति ने बैठक को रद्द कर दिया.

जांच के आदेश

इस दौरान हंगामा करते हुए उन्होंने मांग की कि जो भी दोषी अधिकारी-कर्मचारी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. एनएसयूआई के सचिन रजक का कहना है कि विश्वविद्यालय में इस तरह की लापरवाही लंबे समय से चल रही है. छात्र परेशान होते हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है.

मामले को गरमाता देख आनन-फानन में कुलपति ने स्ट्रांग रूम प्रभारी और परीक्षा कंडक्ट करने वाले दो अधिकारीयों से तीन दिन में जवाब मांगा है. कुलसचिव डॉ दीपेश मिश्रा ने माना कि परीक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई है. जांच कमेटी गठित की गई है. अभी स्ट्रांग रूम प्रभारी सहित दो कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.उचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी.

परीक्षा की नई तारीख

उन्होंने कहा कि एमएससी कम्प्यूटर साइंस फर्स्ट सेमेस्टर का नया टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. अब 7 मार्च से 15 मार्च तक पेपर होंगे. 

लंबाई नहीं बनी बाधा! उम्र 23 साल, लंबाई 3 फुट और अब MBBS डॉक्टर बने गणेश बरैया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP कांग्रेस की गुटबाजी आई बाहर! अरुण यादव के पोस्ट से मची हलचल, जीतू पटवारी की ओर इशारा?
MP कांग्रेस की गुटबाजी आई बाहर! अरुण यादव के पोस्ट से मची हलचल, जीतू पटवारी की ओर इशारा?
'मुझे भी नीले ड्रम कांड जैसा डर सताने लगा', शादी की पहली रात में फरार हुई दुल्हन तो बोला पति
'मुझे भी नीले ड्रम कांड जैसा डर सताने लगा', शादी की पहली रात में फरार हुई दुल्हन तो बोला पति

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget