एक्सप्लोरर

मनमाने तरीके फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ होगी खुली सुनवाई, अभिभावक भी कर सकेंगे शिकायत

Jabalpu News: कलेक्टर सक्सेना ने कहा कि अगले मंगलवार को सेंट अलोयसिस और स्टेम फील्ड स्कूल की सभी शाखाओं की खुली सुनवाई की शाम 5 बजे की जाएगी. स्कूलों से संबंधित शिकायत कलेक्टर को उपलब्ध कराएं

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों की शामत आने वाली है.कलेक्टर जबलपुर ने कहा है कि ऐसे स्कूलों की अगले हफ्ते से खुली सुनवाई होगी, जिसमें अभिभावक भी मौजूद रहकर अपनी शिकायत दे सकते हैं. अगले मंगलवार (30 अप्रैल) को सेंट अलोयसिस और स्टेम फील्ड स्कूल की सभी शाखाओं की खुली सुनवाई रखी गई है.

कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज मंगलवार (23 अप्रैल) को स्कूलों में अनाधिकृत फीस वृद्धि के संबंध में बैठक आयोजित की गई. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मनमानी तरीके से की गई फीस वृद्धि की जांच की जाए. जांच के दौरान 5 साल पहले की फीस और वर्तमान की फीस को देखें.फीस वृद्धि किस आधार पर की गई है और यह न्यायोचित है या नही देखे, अधिकारी इसका भी पता लगाएं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में यह भी देखें कि स्कूल मनमाने तरीके से अतिरिक्त फीस तो नहीं ली जा रही है.

अभिभावक रख सकते है अपना पक्ष
कलेक्टर सक्सेना ने कहा कि अगले मंगलवार को सेंट अलोयसिस और स्टेम फील्ड स्कूल की सभी शाखाओं की खुली सुनवाई की शाम 5 बजे की जाएगी. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि उक्त स्कूलों से संबंधित शिकायत कलेक्टर या अपर कलेक्टर को उपलब्ध कराएं, जिस आधार पर उनकी सुनवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि इस दौरान अभिभावक स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते है.

स्कूलों को दिया गया था कारण बताओं नोटिस
उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि किसी स्कूल में अनाधिकृत रूप से यदि फीस वृद्धि हुई है, तो संबंधित स्कूल पर फाइन कर फीस वापस कराया जाए और गड़बड़ी करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करें. इसी तरह जिन स्कूलों को कारण बताओं नोटिस दिया गया था, उनके जवाब यदि नहीं आए हैं, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

ये अधिकारी थे उपस्थित
कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 10 स्कूलों में फीस वृद्धि के संबंध जांच टीम भेजी है, जिसमें सेंट अलोयसिस स्कूल पनागर,सेंट  अलोयसिस स्कूल पुलीपाथर, स्टेम फील्ड स्कूल विजयनगर, ज्ञानगंगा आर्किड इंटरनेशनल स्कूल, अजय सत्य प्रकाश स्कूल महाराजपुर, माउंट लिटरा स्कूल, चैतन्य टेक्नो स्कूल धनवंतरी नगर, रेयान स्कूल, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल और आदित्य कान्वेंट स्कूल गोपाल बाग शामिल है. बैठक के दौरान अपर कलेक्टर मिशा सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: चुनावी शोर थमने से पहले BJP ने लगाया दमखम, खजुराहो और रीवा में जेपी नड्डा की बैक टू बैक सभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget