एक्सप्लोरर

Jabalpur News: पुलिस आरक्षक भर्ती के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, दौड़ के बाद एक अभ्यर्थी की मौत

Jabalpur: जबलपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल भर्ती के दौरान हुई दौड़ में एक अभ्यर्थी की मौत हो गई है. 

Police Constable Recruitment: जबलपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के बाद एक अभ्यर्थी की मौत हो गई. यह परीक्षा भीषण गर्मी में 9 मई से शुरू हुई है. छठवीं बटालियन (एसएएफ) ग्राउंड में चल रही आरक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा में सिवनी के केकड़ा गांव निवासी नरेंद्र कुमार गौतम (22 वर्ष) की 800 मीटर की दौड़ के बाद तबीयत अचानक खराब हो गई. वह दौड़ के बाद लेट गया था और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां आज उसकी मौत हो गई.

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक अभ्यर्थी की तबियत बिगड़ने पर पहले रांझी अस्पताल ले जाया गया. फिर वहां से रेफर करने पर विक्टोरिया अस्पताल और फिर एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि बेटे को पिता शंकर लाल गौतम परीक्षा दिलाने लाये थे. जैसे ही परिजनों ने अपने लाडले की मौत की खबर सुनकर सन्न रहे गए. 

Indore News: क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अवैध हथियार बनाने और बेचने वाला गिरोह, इतने हथियारों का जखीरा बरामद

अधूरा रह गया सपना

उनके बेटे का सपना पुलिस में भर्ती होने का था लेकिन अब वह सपना केवल सपना ही बनकर रह गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रांझी टीआई विजय परस्ते के मुताबिक मंगलवार को भी फिजिकल टेस्ट के दौरान एक युवक बेहोश हो गया था जिसका इलाज जारी है.

जताई जा रही ये आशंका

जानकारी के मुताबिक नरेंद्र की मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है. मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने नरेंद्र के शव को एम्बुलेंस के जरिये पीएम के लिए रवाना किया. नरेंद्र के पिता अस्पताल में मौजूद रहे लेकिन वे अपना दुख भी बयान नहीं कर पा रहे थे. वे यही कहते रहे कि उन्हें नहीं मालूम कि उनके बेटे को क्या हुआ. शंकर लाल गौतम के दो बेटे हैं जिनमें बड़े बेटे की दो साल पहले शुगर की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है. अब नरेंद्र ही उनके घर की जिम्मेदारी संभालने वाला था. वह पुलिस में भर्ती होकर समाज और अपने परिवार की देख-रेख करना चाहता था लेकिन उसका यह सपना दौड़ते-दौड़ते अधूरा रह गया.

ये भी पढ़ें-

MP News: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री का वीडियो वायरल, बिजली कटौती और बीजेपी को लेकर कह रहे हैं यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget