एक्सप्लोरर

MP News: जबलपुर के धान खरीदी घोटाले में रोज खुल रही है नई परत, अब मार्कफेड डीएम सस्पेंड

MP Officers Suspend: जबलपुर में धान खरीदी में गड़बड़ी में शिकायत पर प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद कार्रवाई करते हुए मार्कफेड डीएम को सस्पेंड कर दिया है.

Jabalpur Paddy Procurement Scam: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. जिले के फूड कंट्रोलर के बाद मार्कफेड के डीएम रोहित सिंह बघेल को भी सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर शिकायत की है कि जिले के किसान धान बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है. आरएसएस से सम्बद्ध भारतीय किसान संघ ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

यहां बताते चले कि जबलपुर में बिना अनुमति धान खरीदी घटिया धान की खरीदी के मामले में बुधवार (27 दिसम्बर) को भी सरकार ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की. फूड कंट्रोलर तांडेकर के बाद मार्कफेड के डीएम रोहित सिंह बघेल को सस्पेंड कर दिया गया है. निलम्बन अवधि में उन्हें भी भोपाल अटैच किया गया है. वहीं, कहा जा रहा है कि वेयर हाउसिंग कॉर्पोरशन के कुछ अन्य अधिकारी भी सरकार के टारगेट पर हैं. इनके निलम्बन आदेश तैयार हैं, जो जल्द ही जारी हो सकते हैं. इस पूरे प्रकरण में असली घालमेल भी वेयर हाउसिंग और मार्कफेड द्वारा ही किया गया है. अभी भी जांच जारी है और रिपोर्ट भोपाल भेजी जा रही है.सूत्रों का कहना है कि कुछ जांच दलों पर प्रशासन को भी भरोसा नहीं हो रहा है, इसलिए हो सकता है कि उनके ऊपर भी जांच बैठाई जाए.

विभाग ने मानी डीएम की लापरवाही
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ यानी मार्कफेड के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि रोहित बघेल प्रबंधक जिला विपणन अधिकारी-मंडल प्रबंधक जबलपुर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य हेतु जारी नीति के अनुसार उपार्जन कार्य सम्पादित नहीं किए जाने एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में बरती गई लापरवाही के फलस्वरूप शासन के विभागों के समक्ष संघ की छवि धूमिल हुई है. अतः बघेल को उक्त कदाचार के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के फलस्वरूप संघ के सेवानियम की कंडिका 27 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है. निलम्बन अवधि में बघेल का मुख्यावास विपणन संघ भोपाल रहेगा. रोहित बघेल के स्थान पर एसडीएम पुष्पेन्द्र आहके को डीएम बनाया गया है.वहीं फूड कंट्रोलर का चार्ज ज्वॉइंट कलेक्टर नदीमा शीरी को दिया गया है.

'करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला हो सकता है'
दरअसल,1 दिसम्बर 2023 से जिले में शुरू हुई धान खरीदी की प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार किया गया. प्राम्भिक जांच में पता चला कि जिन वेयर हाउसों का नाम लिस्ट नहीं था, उनमें भी खरीदी शुरू कराई गई और मार्कफेड से नियम विरुद्ध तरीके से बारदाने पहुंचाए गए. इन्हीं बारदानों में अमानक धान भरी गई और इस उम्मीद में सब शांत रहे कि जल्द ही वेयर हाउसों को चुपचाप खरीदी केन्द्र बना दिया जाएगा. तब सब गोलमाल लीगल कर दिया जाएगा. जानकारों का कहना है कि यह मामला करोड़ों रुपये के घोटाले का हो सकता है.

'मामले में शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाए'
बताया जाता है कि वेयर हाउसों में बिना अनुमति और अमानक धान की खरीदी को जमकर प्रचारित किया गया, जिससे यह मामला जिला प्रशासन के माध्यम से भोपाल तक पहुंच गया. कहते है कि खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले को संज्ञान लिया, जिसके बाद पूरा माहौल ही बदल गया. इस मामले में पाटन क्षेत्र के बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे पत्र में कहा है कि जिले के किसान दर-दर भटक रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह में बारिश की आशंका है. ऐसे में वे और भयभीत हो गए हैं. जिले में कुल 121 केन्द्र बनने थे लेकिन केवल 86 केन्द्र बनाए गए. स्व सहायता समूह की दीदियों से भी उपार्जन का कार्य कराना था लेकिन केवल दो कृपापात्र समूहों को ही अनुमति प्रदान की गई है. इस मामले में शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाए.

'कलेक्टर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है'
वहीं, भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे में धान खरीदी की व्यवस्थायें सरकार सुधारे अन्यथा सभी तहसीलों का घेराव किया जाएगा. संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल ने मांग की है कि निलंबित अधिकारियों की संपत्ति की जांच की जाए. उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. सरकार को पूरा मामला जांच के लिए सीबीआई, लोकायुक्त या ईओडब्ल्यू को सौंपा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Guna Bus Accident: गुना बस हादसे में एमपी सरकार की कड़ी कार्रवाई, आरटीओ और सीएमओ निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget