एक्सप्लोरर

Jabalpur Fire: जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में लगी आग, पूरी बिल्डिंग खाक, पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Jabalpur Fire: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में आज गुरुवार को एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण आग (Fire) लगने से 11 कर्मचारी घायल हो गए. इस हादसे में घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती किया है.

Jabalpur Ordnance Factory Fire: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में आज गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ. जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (Ordnance Factory) खमरिया में F6 सेक्शन में भीषण आग (Fire) लगी. इस हादसे में फैक्ट्री के 5 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें खमरिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग खाक हो गई. 

भारतीय सेना के लिए हथियार बनाने वाली जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया में यह हादसा हुआ. आयुध निर्माण खमरिया फैक्ट्री के सेक्शन 6 की 637 नंबर बिल्डिंग में डेंटिक्स मेल्टर मशीन में एल्युमीनियम पाउडर में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ है. धमाके के साथ आग लगी थी और इसकी वजह से वहां काम कर रहे कई कर्मचारी आग की चपेट में आ गए और 5 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए. घायल कर्मचारियों में श्याम देव, करण आर्य, नंदकिशोर सोनी, विजय, कालूराम मीणा शामिल हैं. इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें भी आई है, जिनका खमरिया अस्पताल में इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया. बाकी कर्मचारियों का इलाज जबलपुर शहर के निजी अस्पतालों में किया जा रहा है.

MP News: 'अशोक गहलोत कभी सोनिया गांधी की आंखों के तारे थे, आज किरकिरी बन गए', MP के गृहमंत्री का बयान

जबलपुर की खमरिया फैक्ट्री में हुए इस हादसे की पीछे वजह क्या है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका. खमरिया फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच कराई जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि हादसा होते ही वहां मौजूद तमाम दमकल कर्मचारियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया. अब इस हादसे से कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल यह कहना बहुत मुश्किल है. हालांकि राहत भरी खबर यह है कि हादसे में कोई भी बड़ी जनहानि नहीं हुई. बताया जा रहा है कि आयुध निर्माण खमरिया फैक्ट्री में यह हादसा पहली बार नहीं हुआ. इसके पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हुए हैं, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी जान तक गंवाई है. आयुध निर्माणी फैक्ट्री एडब्ल्यूएम एन डी तिवारी का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

MP Politics: '...तो राजनीति छोड़ दूंगा', मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने दिग्विजय सिंह को दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget