एक्सप्लोरर

Jabalpur News: यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार बनाने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, जानें क्या क्या बरामद हुआ

Jabalpur News: आरोपी ने बताया कि उसके पिता इलेक्ट्रीशियन हैं और उसके घर में बहुत सारे औजार और उपकरण हैं. पापा के काम पर जाने के बाद दोस्त के साथ मिलकर यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार बनाता है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)की  जबलपुर पुलिस ने यू-ट्यूब (YouTube)पर वीडियो देखकर अवैध हथियार बनाने वाले दो नाबालिग किशोरों को पकड़ा है. पुलिस ने उनकी अवैध हथियार (illegal weapons)बनाने वाली फैक्ट्री का भी पता लगाया है. पुलिस के मुताबिक धनवंतरी नगर में वाहन चेकिंग के दौरान 15-16 वर्षीय दो किशोरों से कट्टा और चाकू जब्त किया गया. दोनों किशोरों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उनके कारनामे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. दोनों किशोरों ने ये हथियार किसी से खरीदे नहीं बल्कि खुद बनाने की बात कही. 

छापे में क्या बरामद हुआ
किशोरों ने बताया कि वे लोग यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर कट्टा, कारतूस, तलवार और चाकू बनाकर बेचते हैं. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हनुमानताल स्थित एक मकान के पीछे बने कमरे में छापा मारा. वहां से हथियारों का जखीरा, औजार और स्थानीय स्तर पर तैयार की गई मशीनें जब्त की गईं. पुलिस को संदेह है कि इस मामले में कई और लोग शामिल हो सकते हैं. इसलिए दोनों किशोरों को हिरासत में लेकर विस्तृत छानबीन की जा रही है. 

पूछताछ में क्या बताया
धनवंतरी नगर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश झारिया ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान हनुमानताल क्षेत्र के दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर दोनों के पास एक कट्टा  और एक चाकू मिला था. पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि उसके पिता इलेक्ट्रीशियन हैं और उसके घर में बहुत सारे औजार और उपकरण रखे हुए हैं. पापा के काम पर जाने के बाद वह अपने दोस्त के साथ मिलकर यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार बनाता है. 

Jabalpur News: जबलपुर मंडल से जुड़ेगा एक और रेलवे स्टेशन, भेड़ाघाट स्टेशन का होगा थीम बेस्ड डेवलेपमेंट

किशोर के बयान पर हनुमानताल सैयद बाबा मजार के पास उसके घर के पीछे बने कमरे में छापा मारा गया तो वहां अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली. मौके से 3 देशी कट्टे, बम फोड़ने वाली 5 गन, ड्रिल, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, कटर समेत एक दर्जन तलवारें, चाकू और अन्य औजार बरामद किए गए.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ में आज से बजट सत्र का आगाज, 1 लाख करोड़ से ऊपर का पेश हो सकता है बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget