एक्सप्लोरर

Jabalpur News: हीट स्ट्रोक आपके लिए हो सकता है जानलेवा, जानिए इससे बचने के उपाय

Jabalpur News: इस वक्त तपती गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है. ऐसे में कई बीमारियों का खतरा भी बना रहता है. इनसे बचने के लिए आपको ज्यादा पानी वाली चीजों का सेवन करना चाहिए,

Jabalpur News: मई के महीने में ही तपती जलती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. बढ़ती गर्मी के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. ऐसे में हम आपको आज गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताने जा रहे है. एक्सपर्ट के अनुसार हीट स्ट्रोक ह्रदय, श्वसन और किडनी रोग के गंभीर मरीजों को पेरशानी में डाल सकता है. इसलिए दोपहर में बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले.

गर्मियों में इन चीजों का करें सेवन

जबलपुर मेडिकल कालेज के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एंड पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर डॉ जितेंद्र भार्गव सलाह दे रहे हैं कि बढ़ती गर्मी और लू की चपेट में आने से बचने के लिये अगर प्यास नहीं भी लगी हो, तो भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. नींबू पानी, छाछ, लस्सी, जूस और ओआरएस का घोल शरीर को पानी की कमी से बचाये रखता है. गर्मियों में तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, अनानास, खीरा आदि अधिक पानी की मात्रा वाले फल और सब्जियां खाएं. अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो पानी की बॉटल साथ रखें.

Jabalpur News: कबाड़ियों को चोरों से सीवर का चैंबर खरीदना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी धूप से बचें

घर से बाहर निकलते वक्त अपने सिर को टोपी, दुपट्टे, छाता, गमछा या किसी अन्य कपड़े से ढक कर ही निकलें, सीधी धूप में आने से बचें. अगर बाहर निकलना आवश्यक ना हो, तो घर में ही रहें और अपने जरूरी काम हो सके तो सुबह और शाम करें. टीवी, रेडियो, समाचार-पत्र आदि के माध्यम से तापमान पर नजर रखें. साथ ही घर के ऐसे दरवाजे और खिड़कियां, जो सीधे धूप के प्रभाव में रहते हैं, उन्हें बंद रखे या पर्दे ड़ालकर रखें. इन्हें रात में शुद्ध हवा के लिये खोलें.

ये लोग बरते ज्यादा सावधानी

बच्चे, गर्भवती महिलाएं, मानसिक रोगी, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति अतिरिक्त सावधानी बरतें. क्योंति सामान्यत शरीर का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस से 37.2 डिग्री सेल्सियस होता है.लू लगने पर तापमान में बढ़ोत्तरी, घमोरियां, हाथ-पांव और टखनों में सूजन, बेहोशी, मांसपेशियों में ऐठन आदि हो सकती हैं. हीट स्ट्रोक ह्रदय, श्वसन और किडनी के मरीजों को पेरशानी में डाल सकता है.

गर्मियों में इन चीजों से रहें दूर

डॉ भार्गव के मुताबिक अगर आप धूप से आएं हैं और चक्कर, बेहोशी, जी मचलाना, उल्टी, सिरदर्द, तीव्र, प्यास और सांस-धड़कन तेज हो गई है, तो फौरन ठंडे स्थान पर पहुंचे और ठंडे पेय पदार्थ लेना शुरू कर दें. खाना बनाते समय दरवाजा और खिड़की खोलकर रखें. चाय, काफी, साफ्ट ड्रिंक और जिनमें अधिक मात्रा में शक्कर होती है ऐसे पेय पदार्थों का सेवन ना करें. ये पदार्थ शरीर के जल को कम करते हैं. गर्मियों में आपको बासी भोजन करने से भी बचना चाहिए और ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए.

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान- नर्मदा तट के किसान अपने खेतों में लगाएं फलदार पेड़

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget