एक्सप्लोरर

जबलपुर ब्लास्ट की जांच करेगी NIA, कलेक्टर ने कबाड़ गोदामों के जांच के दिए निर्देश

Jabalpur Blast: जबलपुर में गुरुवार को कबाड़ी के गोदाम में भीषण विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई. विस्फोट इतना खतरनाक था कि गोदाम के शेड के परखच्चे उड़ गए.

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कबड़खाने में हुए ब्लास्ट की जांच अब नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) करने जा रही है. कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि एनआईए की टीम के आज (26 अप्रैल) शाम तक जबलपुर पहुंचने की संभावना है. वहीं प्रशासन ने शहर के तमाम कबड़खानों की जांच पड़ताल शुरू की है. इसके अलावा शहर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से पिछले 5 साल से स्क्रैप खरीदने वाले ठेकेदारों की सूची भी मांगी गई है.

यहां बता दें कि जबलपुर के खजरी-खिरिया बाईपास पर गुरुवार (25 अप्रैल) को शमीम कबाड़ी के गोदाम में भीषण विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई. विस्फोट इतना खतरनाक था कि गोदाम के शेड के परखच्चे उड़ गए.

इतना ही आसपास के 5 किलोमीटर के इलाके में लोगों ने भूकंप जैसा झटका महसूस किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चूंकि विस्फोट सेना के अनयूज़्ड बम से हुआ था, इसलिए घटना की जांच के लिए एनआईए की टीम जबलपुर पहुंच रही है. विस्फोट का यह मामला बेहद संवेदनशील हो चुका है और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला माना जा रहा है. शमीम कबाड़ी के गोदाम से पुलिस को बड़ी संख्या में सेना के अनयूज़्ड बम भी बरामद हुए थे.

मौके पर मिले एक हाथ और एक धड़

पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त कबाड़खाने में करीब 10 श्रमिक काम पर थे. इनमें से दो श्रमिक क्रमशः बरेला क्षेत्र में रहने वाला भोलाराम भूमिया व एक अन्य श्रमिक लापता हैं. जांच के दौरान पुलिस को कबाड़खाने के पास एक हाथ व एक धड़ मिले हैं, जो कि इन्हीं श्रमिकों के बताए जा रहे हैं. हाथ व धड़ का डीएनए कराया जाएगा, ताकि मृतकों की पहचान हो सके.

जांच के लिए सेना अफसर और एनडीआरएफ को बुलाया गया

पुलिस द्वारा घटना के बाद आयुध निर्माणी खमरिया से सेफ्टी विभाग, एलपीआर सहित अन्य अधिकारियों को सूचना देकर बुलाया गया था. वहीं, विस्फोटक की तीव्रता को देखते हुए जांच के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. इन विभागों की जांच के बाद ही पुलिस ने कबाड़खाने में प्रवेश किया.

पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया

आईजी अनिल कुशवाहा ने बताया कि हादसे के बाद शमीम कबाड़ी के फरार होने पर पुलिस ने उसके बेटे फहीम को हिरासत में लिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उनके द्वारा आयुध निर्माणियों से स्क्रैप खरीदा जाता है. उसे खोलते समय ही विस्फोट हुआ है.

कबाड़ी पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

शमीम कबाड़ी के खिलाफ गोहलपुर सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी व सागर में चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार कबाड़ी शमीम के द्वारा जबलपुर और कटनी आरपीएफ पोस्ट में रेलवे की सम्पत्ति पर कब्जा करने के मामलों के अलावा रेलवे का लोहा चोरी करने की शिकायत पर आरपीएफ ने कार्रवाई कर रेलवे का सामान जब्त किया था.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में वोटिंग के बीच मत प्रतिशत का दूसरा आंकड़ा, कहां सबसे अधिक मतदान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget