एक्सप्लोरर

इंदौर में नौतपा की गर्मी का सितम जारी, चौराहों पर धूप से बचाव के लिए नगर निगम ने की पहल

MP Weather Update: विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालकों के लिए नगर निगम की व्यवस्था कारगर है. ग्रीन नेट सनशेड के तौर पर काम करते हैं. राहगीरों की हिफाजत सूरज की तेज किरणों से भी करते हैं.

Indore Weather News: इंदौर में नौतपा की भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त है. सूरज आग के गोले बरसा रहा है. हीटवेव के कारण लोग बाहर निकलने से कतराने लगे हैं. रेड लाइट पर रुकने वालों के लिए दोपहर में सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है. ऐसे में नगर निगम ने लोगों की परेशानी कम करने के लिए सराहनीय कदम उठाया है. रविवार को एमआर9, बीआरटीएस, इंडस्ट्री हाउस चौराहों के ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन नेट लगाई गयी.

ग्रीन नेट लगाने का मकसद वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप से राहत देना है. विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालकों के लिए नगर निगम की व्यवस्था कारगर है. ग्रीन नेट सनशेड के तौर पर काम करते हैं. राहगीरों को सूरज की तेज किरणों से बचाते हैं. राहगीरों को राहत देने के लिए ट्रैफिक सिग्नलों पर पानी का छिड़काव किया गया. हर दूसरे ट्रैफिक सिग्नल पर टैंकर वाहनों पर ठंडा पानी छिड़क रहे थे. नगर निगम से पहले इंदौर के एक पार्षद ने वार्ड में चौराहों पर ग्रीन नेट लगाने की व्यवस्था की थी.

ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन नेट लगाई गयी

अब अन्य चौराहों पर भी ग्रीन नेट की व्यवस्था की गयी है. कर्नाटक में धूप से बचाव की व्यवस्था देखकर ग्रीन नेट लगाने का विचार आया था. ट्रैफिक सिग्नल पर छांव होने से विशेषकर दो पहिया वाहन चालकों को गर्मी में बड़ी राहत है. एक चौराहे पर 40 हजार का खर्च करते हुए ग्रीन नेट की व्यवस्था की गई है. दूसरी तरफ पानी के टैंकर से भी सड़कों पर छिड़काव किया जा रहा है.

गर्मी से बचाव के लिए नवाचार सफल

इंदौर के अलग-अलग चौराहों पर प्रयोग सफल माना जा रहा है. राहगीरों ने भीषण गर्मी में नवाचार को सराहा है. आपको बता दें कि अलग-अलग तरीके से समाजसेवी संगठन गर्मी में लोगों की सेवा कर रहे हैं. राजवाड़ा पर पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने एक प्याऊ का उद्घाटन किया. लोगों को कैरी का पना और ठंडा पानी पीने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है.

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget