एक्सप्लोरर

इंदौर को 8 महीने में मिलेगी चार नए फ्लाईओवर की सौगात, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां, जाम से मिलेगी मुक्ति

Indore News: इंदौर में आने वाले 6 से 8 महीनों में चार नए फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएंगे, जिससे लोगों को शहर में जाम से मुक्ति मिलेगी. ये शहर के पहले ऐसे फ्लाईओवर होंगे जिनकी लंबाई 45 मीटर के आसपास है.

Indore New Flyovers: इंदौर की सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को आने वाले 6 से 8 महीने में नया अनुभव मिलने वाला है. शहर के लोगों को ट्रैफिक से राहत दिलाने के लिए और सुगम यातायात व्यवस्था देने के लिए अलग-अलग जगहों पर फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं. जो आने वाले 6 से 8 महीने में पूरे हो जाएंगे. फ्लाईओवर बनने के बाद लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे और उन्हें ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी.

इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए जा रहे फ्लाईओवर के लिए तमाम एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है. जल्द ही ये प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे.

कहां-कहां बनाए जा रहे हैं फ्लाईओवर?
• सबसे पहले बात करते हैं भंवर कुआं चौराहे की. यहां मुख्य सड़क पर दोनों तरफ से फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है. भंवर कुआं क्षेत्र सबसे ज्यादा व्यस्तम चौराहा है. यहां पर पढ़ने वाले छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है. ज्यादातर कोचिंग इंस्टीट्यूट और विश्वविद्यालय का कैंपस भी इसी चौराहे के पास है. इसलिए इस चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया था.

• दूसरा फ्लाईओवर खजराना चौराहे पर बनाया जा रहा है. इंदौर के रिंग रोड पर मौजूद इस चौराहे पर बंगाली चौराहे से खजराना की और अगर जाएं तो सर्विस रोड को इसके निर्माण के लिए लिया गया था. जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन अब इस चौराहे पर फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में है. इसकी एक भुजा को जल्द ही चालू किया जाएगा. इंदौर विकास प्राधिकरण को पूरी उम्मीद है कि लेन खुलने के बाद तस्वीर कुछ और होगी. फिलहाल आनंद बाजार चौराहे से खजराना चौराहे से होते हुए रेडिसन की तरफ जो रास्ता जाता है वहां पर मुड़ने से पहले थोड़ी देर के लिए सिग्नल पर रुकना पड़ रहा है. जो कि एक भुजा खुलने के बाद अब आसान हो जाएगा.

• तीसरा फ्लाईओवर फूटी कोठी चौराहे पर बनाया जा रहा है. इसका काम भी बहुत तेजी से चल रहा है. बता दें कि बीते रविवार स्थानीय विधायक मालिनी गौड़ और इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी इसके निरीक्षण पर भी गए थे. उन्होंने संतोष जताया था कि फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही पूरा हो जाएगा. 

• इसके अलावा चौथा फ्लाईओवर लवकुश चौराहे पर बनाया जा रहा है. लव-कुश चौराहा इंदौर और उज्जैन के बीच में है जो उज्जैन रोड पर मौजूद है. यह सबसे प्राइम लोकेशन है. सुपर कॉरिडोर के लिए जाने के लिए इसी चौराहे से निकलकर जाना पड़ता है. यहां मेट्रो कॉरिडोर का काम भी जारी है. इंदौर विकास प्राधिकरण के मुताबिक विकास प्राधिकरण ने यहां ब्रिज की एक भुजा का काम पूरा कर लिया है और आने वाले तीन से चार महीनों में इसे खोल दिया जाएगा.

कुल मिलाकर चारों फ्लाईओवर का काम बहुत तेजी से चल रहा है. आने वाले 6 से 8 महीनों में फ्लाईओवर फंक्शन करना शुरू कर देंगे. ये फ्लाईओवर शहर के ऐसे पहले फ्लाईओवर होंगे जिनकी लंबाई करीब 45 मीटर के आसपास है और नीचे ट्रैफिक आराम से निकलता रहेगा.

यह भी पढ़ें: इंदौर में हाउस और वाटर टैक्स पर छूट की समय सीमा बढ़ी, अब रविवार को भी खुलेंगे काउंटर

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget