एक्सप्लोरर

Indore: अन्नपूर्णा तालाब में मरी मिलीं हजारों मछलियां, आसपास फैली बदबू, पानी को जांच के लिए भेजा गया

इंदौर नगर निगम का कहना है कि तालाब के पानी को मेडिकल टेस्ट के लिए लैब भेजा गया है. लैब रिपोर्ट आने के बाद ही मछलियों की मौत का असल कारण सामने आ सकेगा. मरी हुई मछलियों की बिक्री की बात भी सामने आई है.

Indore News: इंदौर के अन्नपूर्णा तालाब में हजारों मछलियों की मौत का मामला सामने आया है. मृत मछलियों की बदबू के कारण राहगीरों का इलाके से गुजरना दुश्वार हो गया है. नागरिक उद्यान के कर्मचारी प्रहलाद प्रजापत ने मछलियों की मौत के पीछे जहरीली दवा की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि मछली व्यापार से जुड़े लोगों की नजर तालाब पर रहती है. रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लोग तालाब से मछली निकालकर बाजार में बिक्री करते हैं. कोई रोकने टोकने वाला नहीं है. पिछले तीन दिनों में करीब 60 से 70 हजार मछलियां तालाब में मरी हुई पाई गई हैं. उन्होंने कहा कि तालाब का पानी जहरीला होने से मछलियों की मौत हुई होगी. घटना की शिकायत इंदौर नगर निगम को कर दी गई है.

तालाब में कैसे हुई हजारों मछलियों की मौत?

बतया जा रहा है कि इंदौर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत अन्नपूर्णा तालाब का गहरीकरण करने की एक योजना बनाई थी. निगम कर्मचारियों ने तालाब का गहरीकरण कर आसपास बाउंड्री वॉल बना दी मगर देखरेख की व्यवस्था नहीं की गई. यही कारण है कि मछली का व्यापार करने वालों की तालाब पर बुरी नजर रहती है. नगर निगम के जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि मछलियां मरने की जानकारी मिली है.

Mahakal Corridor: महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण का साक्षी बनेंगे सीहोरवासी, 100 से अधिक शिवालयों में होगा महाभिषेक

लैब की रिपोर्ट से पता चलेगा असली कारण

निगम की टीम को भेजकर मछलियां तालाब से निकलवाई जा रही हैं ताकि बदबू से निजात मिल सके. उन्होंने आगे बताया कि तालाब के पानी को भी मेडिकल टेस्ट के लिए लैब भेजा गया है. लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही मछलियों की मौत का असल कारण सामने आ सकेगा. उन्होंने कहा कि मरी हुई मछलियों को बाजार में बेचने की बात भी सामने आई है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मछली बाजार पर नजर रखी जा रही है. मरी हुई मछलियों को बेचते हुए पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Sehore: नौकरी की मांग के लिए युवाओं ने निकाली 200 KM लंबी पदयात्रा, सीहोर पहुंचने पर मिला जनसमर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget