एक्सप्लोरर

Indore Temple Tragedy: अस्पताल और घटनास्थल पर हुआ सीएम शिवराज का विरोध, पूछा- 35 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?

Indore Temple Collapse: जब सीएम शिवराज से पूछा गया कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन कब तक चलेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. नाराज लोगों ने इस दर्दनाक हादसे पर अपना आक्रोश जताया.

CM Shivraj Singh Chouhan on Indore Temple Collapse: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इंदौर मंदिर हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. इसके बाद घटनास्थल पर गए और मौके का मुआयना किया. साथ ही, घटनास्थल पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का भी निरीक्षण किया. 

शुक्रवार, 31 मार्च को इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे एयरपोर्ट से भंवर कुआ स्थित एप्पल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां बीते दिन बिलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे के घायलों से मिले और उनसे बात की. इस दौरान सीएम शिवराज ने घायलों के उचित इलाज का आश्वासन दिया. फिर सीएम घटना स्थल पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और आर्मी के कप्तान से बात की. 

सभी घायलों का होगा नि:शुल्क इलाज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह घटना काफी दुखद है. मैं पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के संपर्क में था. अभी एक व्यक्ति मिसिंग है, जिसे तलाशने का काम किया जा रहा है. प्राथमिकता है कि जो मिसिंग है, उसे जल्द से जल्द निकाला जाए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. सरकार पूरा नि:शुल्क इलाज कराएगी. राज्य सरकार ने भी मुआवजे का एलान किया है. पीड़ितों के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने यह निर्देश जारी किया है कि पूरे प्रदेश में जहां भी ऐसे कुएं या बावड़ी हैं, जो ढक दिए गए हैं, उन सबकी जांच की जाए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो सके. जो बोरवेल ऐसे होते हैं, उनके भी जांच के निर्देश दिए हैं. अभी प्राथमिकता है कि जो साथी मिसिंग है, उनको ढूंढ लिया जाए. 

जल्द पूरा किया जाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन
वहीं, जब सीएम शिवराज से पूछा गया कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन कब तक चलेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. 

घटनास्थल और अस्पताल में सीएम शिवराज का विरोध
इधर, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर स्थित एप्पल हॉस्पिटल पहुंचे, तो वहां नाराज लोगों ने जमकर सीएम का विरोध किया और इस दर्दनाक हादसे पर अपना आक्रोश जताया. वहीं, घटनास्थल पर भी वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विरोध किया और सीएम से सवाल किया कि अवैध अतिक्रमण को कब हटवाया जाएगा? 40 लोगों की मौत का जिम्मेदार है कौन है? सीएम ने जवाब नहीं दिया और घटनास्थल से रवाना हो गए.

यह भी पढे़ं: Rahul Gandhi News: भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने बदली घर की नेम प्लेट, लिखा- 'मेरा घर राहुल का घर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget