एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में राशन होने के बाद भी देने से इनकार, पीड़ित ने कहा- शिकायत पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई

MP Latest News: इंदौर के गौतमपुर गांव में राशन की दुकान पर राशन होने के बाद भी राशन नहीं देने का आरोप लगाया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां जनता को शासकीय सेवाओं के लाभ पहुंचाने के प्रयास कर रहे है, लेकिन हकीकत में हालात कुछ और है. प्रशासन, सीएम के निर्देश के बावजूद ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है. सीएम ने राशन दुकान पर अनाज समय पर नहीं मिलने और राशन वितरण की गड़बड़ी को लेकर एक्शन मोड के चलते लगातार कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं. 

नहीं मिल रहा है राशन
दरअसल, पूरा मामला इंदौर जिले के गौतमपुरा गांव का है, जहां पिछले कई दिनों से सोनू प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार क्रमांक 0804057 गौतमपुरा के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक जितेंद्र (सोनू) कोली द्वारा, बीपीएल कार्ड धारक कपिल शर्मा को सितंबर महीना का मुख्यमंत्री योजना का राशन देने से इनकार कर दिया गया. सितंबर महीने के पहले अगस्त महीने में भी सोनू द्वारा मुख्यमंत्री योजना वाला राशन कपिल शर्मा को नहीं दिया गया. जब सोनू से फोन पर बात की तो सोनू ने सीधे शब्दों में कहा कि मेरी शिकायत अपर कलेक्टर से कर दो. 

Ujjain News: अल्पसंख्यक वर्ग के 3 युवक बिना अनुमति गरबा पंडाल में घुसे, लोगों ने पुलिस के सामने जमकर पीटा, देखें वीडियो

संचालक ने भी कहा कि मेरे स्टॉक में सीएम योजना का राशन नहीं है. वहीं बताया जा रहा है कि जिस दिन उपभोक्ता दुकान पर गया था उस दिन दुकान संचालक के पास 37 क्विंटल 47 किलो गेहूं, 50 क्विंटल 68 किलो चावल और नमक भी 26 किलो उपलब्ध था. पिछले दो महीना से राशन न मिलने की परेशानी को लेकर कपिल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री, कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, फूड स्पेक्टर को लिखित शिकायत की है. जिसके बाद अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर और एसडीएम रवि वर्मा द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर दुकान संचालक के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया गया था.

नहीं की गई कोई कार्रवाई
जिसके बाद शिकायती मामले को लेकर फूड इंस्पेक्टर दिलीप मनवारे को गौतमपुरा सोनू की उचित मूल्य की दुकान पर भेजा गया. फूड इंस्पेक्टर मनवारे को मौके पर दुकान बंद मिली फोन लगा कर दुकान संचालक को बुलाया गया. वही इसके बाद शिकायतकर्ता और दुकान संचालक के कथन लिए गए और दुकान का भौतिक सत्यापन भी किया गया जिसमे दुकान से स्टॉक के हिसाब से राशन कम पाया गया.

शिकायतकर्ता की शिकायत, दुकान बंद मिलना, स्टॉक कम, पाया जाना, स्टॉक बोर्ड मेंशन न होना सभी तथ्यों केका पंचनामा बनाकर पूरी जांच की रिपोर्ट एसडीएम और अपर कलेक्टर को दी गई. वहीं शिकायतकर्ता को सितंबर महीना का राशन भी दिलवाया गया परंतु दुकान संचालक की गलती से अगस्त महीना का राशन लेप्स हो गया. मामले को 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई.

शिकायत वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव
वही राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं द्वारा शिकायतकर्ता पर शिकायत वापस उठाने का दबाव भी बनाया जा रहा है. गौरतलब है कि साल 2019 में भी इसी उचित मूल्य की दुकान संचालक द्वारा व्यापारियों को राशन बेचते पकड़ा गया था. जिस पर दुकान कुछ महीना के लिए सील भी रही थी और बाद राजनीतिक दबाव बनाकर दुकान संचालक सोनू ने पुनः दुकान खुलवा ली और फिर से जनता का राशन डाकरने का धंधा शुरु कर दिया. अब ताजा मामले को लेकर शिकायतकर्ता अन्य परेशान राशन कार्ड धारी कलेक्टर की जनसुनवाई व सीएम तक जाने की बात कह रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दुकान संचालक पर कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि वो धांधली न कर सके.

Watch: 'मूर्ख और दो टके का है दमोह कलेक्टर', सरेआम फूटा बसपा विधायक का गुस्सा, रमाबाई का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget