एक्सप्लोरर

Monsoon 2024: इंदौर में 10 दिन देर से पहुंचेगा मॉनसून, मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को दी ये सलाह

Indore Monsoon 2024 Update: भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में प्री-मानसून गतिविधियां हो रही हैं और यह रविवार को भी जारी रहेंगी.

Madhya Pradesh Update: इन दिनों मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है. ऐसे में इंदौर शहर थोड़ी बहुत बारिश हुई है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस बार इंदौर में मानसून करीब 10 दिन देर से पहुंचगा. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मानसून कमजोर हो गया है, जिस वजह से इंदौरवासियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

शनिवार (15 जून) को इंदौर में प्री-मानसून की बारिश हुई. वहीं इस बीच मौसम विभाग ने इंदौर में मानसून के आने में देरी होने की बात कही है. विभाग का मानना है कि प्रदेश में मानसून का आगमन छिंदवाड़ा और पांढुर्ना और आसपास के जिलों से होगा. वहीं यह 10 दिन बाद यानी 25 जून के आसपास इंदौर पहुंचेगा. इससे पहले प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख 16 से 20 जून के बीच बताई जा रही थी.

छिंदवाड़ा से प्रदेश में प्रवेश करेगा मानसून
भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में प्री-मानसून गतिविधियां हो रही हैं और यह रविवार को भी जारी रहेंगी. हालांकि, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों जगह मानसून का प्रवाह कमजोर हो गया है, जिससे 20 जून के बाद मानसून की प्रगति धीमी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा और सिवनी क्षेत्रों में 17 जून से कुछ मानसूनी बारिश होगी, लेकिन किसानों को सलाह दी गई है कि वो ऐसी फसलें न बोएं जो मानसून की बारिश पर निर्भर हैं.

इस बीच वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश होगी. प्री-मानसून की बारिश के साथ रविवार को भी गरज-चमक के साथ ओले गिरेंगे. फिलहाल, इंदौर में शनिवार को आसमान में घने बादलों के साथ धूप खिली. हालांकि, शाम होते-होते बादल छा गए और रुक-रुक कर बारिश होती रही. एयरपोर्ट पर मौसम केंद्र ने शाम तक 7.1 मिमी बारिश दर्ज की.  

यह भी पढ़ें: एमपी में अभी मानसून के लिए करना होगा और इंतजार, इस दिन से हो सकती है बादलों की एंट्री

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget