एक्सप्लोरर

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की शुरुआत, जानिए कहां से कहां तक बनेगा एलिवेटेड ट्रैक

Indore Metro: बीते दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की थी. उन्होंने कहा था कि मेट्रो के वर्क टेंडर जारी हो चुके हैं. आने वाली बाधाओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा.

Indore Metro Project Phase 2: इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम ने रफ्तार पकड़ ली है. रोबोट चौराहे से खजराना चौराहा, बंगाली चौराहा होते हुए पलासिया तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा. 5.5 किलोमीटर रास्ते का टेंडर यूआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है. मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत करीब 543 करोड़ रुपये है.

यूआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एलिवेटेड ट्रैक बनाने का काम शुरू कर दिया है. गांधीनगर से रोबोट चौराहे तक 17 लंबे ट्रैक को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही जा रही है. हालांकि जमीनी हकीकत कुछ और है. जून महीने में मेट्रो को चलाया जाना था.

प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर फिलहाल मेट्रो चलने की स्थिति में नहीं है. बीते दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की थी. उन्होंने कहा था कि मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर एक मत नहीं बना है. उन्होंने कहा था कि तीन अन्य विकल्पों पर भी राय मांगी जा रही है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि मेट्रो के वर्क टेंडर जारी हो चुके हैं. मेट्रो प्रोजेक्ट में आने वाली बाधाओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा.

मेट्रो प्रोजेक्ट के काम ने पकड़ी रफ्तार

रोबोट चौराहे से एमजी रोड तक एलिवेटेड ट्रैक पर लोगों की आपत्तियां हैं. बंगाली चौराहे के बाद पलासिया और एमजी रोड में भी तोड़फोड़ होने वाली है. हालांकि 5.5 किलोमीटर के एलिवेटेड ट्रैक का टेंडर यूआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिल चुका है. इसलिए रोबोट से बंगाली के बीच काम शुरू होने वाला है.

फिलहाल रेडिसन से खजराना के बीच में मेट्रो का रूट बनाया जा रहा है. वहीं, रोबोट से खजराना चौराहे के बीच बैरिकेडिंग कर दी गई है. बेरिकेट्स से यातायात संबंधी परेशानी हो रही है. सरकार का मानना है कि विकास होने पर लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी झेलनी होगी. 

MP Monsoon: इंतजार की घड़ियां खत्म, मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, जल्द शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget