एक्सप्लोरर

इंदौर में Tea Stall पर नहीं चलेगा डिस्पोजल कप, तीन दिनों में हटाने के निर्देश, जानें वजह

Indore News: इंदौर में चाय का स्टॉल लगाने वालों के जरूरी खबर है. मेयर ने आदेश जारी कर कहा है कि तीन दिनों में डिस्पोजल कप हटा लिए जाएं. आदेश का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है.

Indore News: डिस्पोजेबल कप में चाय पीने से स्वास्थ्य को नुकसान है. लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए इंदौर महापौर ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने गुमटी संचालकों से तीन दिन के अंदर डिस्पोजल कप हटाने को कहा है. चाय की गुमटी से डिस्पोजल कप तीन दिन में नहीं हटाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. महापौर के आदेश से गुमटी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल, डिस्पोजल कप के अंदर प्लास्टिक की लेयर होती है.

प्लास्टिक में पॉलीप्रोपाइलीन या पॉलीइथाइलीन जैसे जानलेवा रसायन होते हैं. चाय की गर्मी से माइक्रोप्लास्टिक के कण घुलकर शरीर में प्रवेश करते हैं. यानी आप लापरवाही में प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे होते हैं.

प्लास्टिक के कण आंतों में जमा होकर सेहत को बुरी तरह प्रभावित करते हैं. पॉलीप्रोपाइलीन या पॉलीइथाइलीन रसायनों में शामिल बिस्फेनॉल ए (BPA) और स्टाइरीन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं. आइए अब जानते हैं कि बिस्फेनॉल ए का नुक्सान क्या है? बिस्फेनॉल ए एक रसायन है जो प्लास्टिक और रेजिन में पाया जाता है. यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है.

डिस्पोजल कप पर मेयर की सख्त हिदायत

खासकर जब हमारे शरीर में प्रवेश करता है. बिस्फेनॉल ए के संपर्क में आने से मस्तिष्क और प्रजनन ग्रंथियों पर असर होता है. इसके अलावा, भ्रूण, शिशु और बच्चों के मस्तिष्क और प्रजनन ग्रंथियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. इतना ही नहीं बिस्फेनॉल ए रसायन बच्चों के व्यवहार को भी प्रभावित कर सकता है. बिस्फेनॉल ए के संपर्क से ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा पैदा हो सकता है. बिस्फेनॉल ए का संबंध टाइप 2 मधुमेह और मोटापे से भी जुड़ा हुआ है. बिस्फेनॉल ए एक एंडोक्राइन डिसरप्टर है, जिसका मतलब है कि यह हार्मोनल सिस्टम को बाधित कर सकता है, जिससे शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित होती है. 

लग्जरी लाइफ ने बनाया चोर, बीमार बन कर अस्पताल पहुंचा शख्स, 4 लाख कैश लेकर रफू चक्कर

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget