एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर हाई कोर्ट का फैसला, सुभाष सोजतिया की चुनाव याचिका खारिज, जानें क्या है मामला 

Indore High Court: सुभाष कुमार सोजतिया ने गरोठ-भानपुरा विधानसभा के विधायक देवीलाल धाकड़ के चुनाव को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

MP News: इंदौर हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया की चुनाव याचिका खारिज़ कर दी. गरोठ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया द्वारा बीजेपी विधायक देवीलाल धाकड़ के विरुद्ध चुनाव याचिका मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के समक्ष वर्ष 2018 में गरोठ विधान सभा से चुनाव हारने के बाद चुनाव याचिका प्रस्तुत की गई थी. चुनावों में देवीलाल धाकड़ को 75 हजार 946 वोट मिले थे, वही हारने वाले उम्मीदवार सुभाष सोजतिया को 73 हजार 838 वोट मिले थे. यहां देवीलाल धाकड़ 2108 वोट से जीते थे.

गरोठ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया ने बीजेपी विधायक देवीलाल धाकड़ के खिलाफ चुनाव याचिका पेश की थी. साल 2018 में गरोठ चुनाव हारने के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में ये याचिका दायर की गई. इस आधार पर कि देवीलाल धाकड़ ने अपने नामांकन पत्र में डाईवर्जन शुल्क, सरकारी संपत्ति का बकाया किराया और बचत खातों एवं सावधि खातों पर प्राप्त होने वाले ब्याज को छिपाया है. वहीं, 17 जुलाई 2018 को गरोठ में आयोजित चुनावी आमसभा में धर्म-जाति के आधार पर वोट मांग कर भ्रष्ट आचरण अपनाकर चुनाव जीता है.

सव्यय निरस्त की गई याचिका
हाई कोर्ट ने याचिका में एक भी आरोप याचिकाकर्ता द्वारा सिद्ध नहीं माना औऱ 31 अगस्त 2023 को याचिका सव्यय निरस्त कर दी गई. देवीलाल धाकड़ की ओर से पैरवी एडवोकेट रोहित मंगल एडवोकेट और एडवोकेट सुनील वर्मा ने की.  

दरअसल, सुभाष कुमार सोजतिया द्वारा गरोठ-भानपुरा विधानसभा के विधायक देवीलाल धाकड़ के चुनाव को रद्द करने के लिए चुनाव याचिका उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की गई थी. याचिका में लिखा गया था कि देवीलाल धाकड़ द्वारा चुनावी हलफनामे में अपनी आय और सरकारी देय छुपाने एवं चुनाव में धर्म के आधार पर वोट मांगे गए जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है. इन आधारों पर देवीलाल धाकड़ का चुनाव निरस्त करने के लिए सोजतिया ने याचिका लगाई गई थी.

उच्च न्यायालय द्वारा चुनावी सभा की सीडी के समर्थन में दिए गए सर्टिफिकेट को लेने से इंकार किया गया था और याचिककर्ता को नया सर्टिफिकेट लाने का आदेश पारित किया था. इस आदेश के विरुद्ध सुभाष कुमार सोजतिया द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र सिंह छाबड़ा और अधिवक्ता मुदित माहेश्वरी के माध्यम से याचिका प्रस्तुत की गई थी जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तहसीलदार गरोठ को नए सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का आदेश दिया, साथ ही उच्च न्यायालय को चुनाव याचिका का जल्द निराकरण करने हेतु आदेशित किया था.

यह भी पढ़ें: MP News: चीखती रही महिला, लाठी से मारते बेरहम लोग, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, तीन आरोपी गिरफ्तार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget