एक्सप्लोरर

इंदौर की पातालपानी वॉटरफॉल में पानी आने लगा नजर, हेरिटेज ट्रेन के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

Heritage Train: मानसून के दौरान इंदौर के पास पातालपानी की सैर के लिए हेरिटेज ट्रेन जुलाई तक नहीं चलेगी. अगस्त के दूसरे सप्ताह या सितंबर में इसके शुरू होने की संभावना है.

Indore Heritage Train: बारिश का मौसम आने वाला है और आप भी जरूर इंदौर के आसपास की जगह घूमना चाहते होंगे. इंदौर के पास ही पातालपानी और कई सारी अच्छी जगह है, जहां पर आप सैर सपाटा कर सकते हैं. इंदौर के आसपास बारिश के मौसम में तमाम झरने बहने लगते हैं और दूर-दूर तक हरियाली नजर आती है. लेकिन इस बीच एक खबर आपको थोड़ा सा निराश कर सकती है.

दरअसल रतलाम रेल मंडल द्वारा इंदौर से पातालपानी के बीच चलाई जाने वाली हेरिटेज ट्रेन फिलहाल कब शुरू होगी इसकी कोई खबर नहीं है. आपको बता दें कि बीते दिनों जो बारिश हुई उसके बाद पातालपानी वॉटरफॉल में पानी नजर आने लगा है लेकिन हेरिटेज ट्रेन अभी कब चलेगी इसकी कोई खबर नहीं है.

तकरीबन 2 महीने करना पड़ सकता है इंतजार
फिलहाल रेलवे ने पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शुरू करने की कोई तैयारी ही नहीं की है. कहा जा रहा है कि इस ट्रेन को जुलाई तक तो चलाना बड़ा मुश्किल है और उसके बाद अगले महीने यानी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही यह ट्रेन शुरू हो पाएगी. हालांकि अगस्त में भी हेरिटेज शुरू हो जाएगी इसकी भी कोई गारंटी नहीं है क्योंकि फिलहाल उस ट्रैक पर काफी काम चल रहा है. ऐसे में सितंबर में जरूर इस ट्रेन की चलने की उम्मीद की जा सकती है. यानी आपको तकरीबन 2 महीने इंतजार करना पड़ सकता है.

मऊ से मीटर गेज लाइन खत्म होने के बाद अब हेरिटेज ट्रेन का रैक पातालपानी स्टेशन पर ही इंतजार कर रहा है कि कब वह यात्रियों को लेकर फिर से सरपट दौड़े. इसके लिए वहां पातालपानी में मेंटेनेंस के एक पिट बनाई गई है.

राजनीतिक प्रेशर बनता है तो चलेगी ट्रेन
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक पातालपानी स्टेशन अभी तो बंद है और रेलवे को हेरिटेज ट्रेन अगर चलना है तो उसके लिए महू से स्पेशल स्टाफ को भेजना पड़ेगा. इन सभी चीजों में बड़ी दिक्कत आएगी और इस बीच अगर राजनीतिक प्रेशर बनता है तो संभव है की ट्रेन को सितंबर के पहले चला दिया जाए.

दरअसल रतलाम रेल मंडल का मानना है कि महू पातालपानी के बीच तकरीबन 6 किलोमीटर का हिस्सा है और यहां पर बड़ी लाइन बिछाने के बाद ही ट्रैक को शुरू किया जाए या इस ट्रेन को शुरू किया जाए.

हेरिटेज ट्रेन में जरूर हो सकेंगे सवार 
इस ट्रेन को सबसे ज्यादा इंदौर से ही पर्यटक मिलते हैं जो वहां घूमने जाते हैं लेकिन यहां से महू तक जाने और फिर वहां से ट्रेन पकड़ने की परेशानी लोगों को उठानी पड़ती है, यानी कोई सीधा ट्रेन का कनेक्शन फिलहाल वहां तक नहीं है रेलवे चाहता है कि इंदौर से महू डेमू ट्रेन को पातालपानी तक अगर कर दिया जाएगा तो लोग हेरिटेज ट्रेन में जरूर सवार हो सकेंगे हालांकि यह सब विचार होना बाकी है और इस बीच मानसून मध्य प्रदेश में जल्द ही दस्तक दे रहा है.

ये भी पढ़ें: Indore Girl Suicide: स्कूल खुलने के पहले दिन 13 साल की बच्ची ने किया सुसाइड, 14वीं मंजिल से कूदी!

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget