एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने के लिए चलाई गई 'हेरिटेज ट्रेन', बस इतने में कर सकेंगे सफर

Indore Heritage Train Date: इंदौर के हेरिटेज ट्रेन का इंतेजार खत्म हो गया. रतलाम रेलवे मंडल ने शनिवार से पातालपानी से कलाकुंड के बीच इसकी संचालन शुरू कर दिया है, इसके लिए टिकट दर भी तय कर दिया गया है.

Indore Heritage Train: देश के सबसे साफ शहरों में शुमार इंदौर में हेरिटेज ट्रेन को दोबारा शुरू किया जा रहा है. इसको चलाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी. इस हेरिटेज ट्रेन के दोबारा शुरू होने से पर्यटक इंदौर के आसपास की जगहों को आसानी से घूम सकेंगे. रेलवे मंडल द्वारा इस ट्रेन को चलाने के लिए एक लंबी कवायद की गई थी, इस लंबी प्रक्रिया के बाद अब आखिरकार इस ट्रेन को शुरू कर दिया गया है. ये ट्रेन कालाकुंड से पातालपानी के बीच हफ्ते में दो बार चलेगी. 

इंदौर में इस हेरिटेज ट्रेन के चलने से पर्यटक आसपास के नेचुरल खूबसूरती को निहार सकेंगे. इस ट्रेन को चलाने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार मांग की जा रही थी. 26 अगस्त को हर शनिवार और रविवार से ये ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के वादियों में ट्रेन दौड़ेगी. यह ट्रेन शनिवार (26 अगस्त) को सुबह 11.05 पर पहली ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के लिए रवाना हुई. इस ट्रेन के रवाने होने से पहले यात्रियों ने इंजन और बोगियों पर चढ़कर खूब सेल्फी ली. 

यात्री कीचड़ में घुस कर पहुंचे स्टेशन

इस दौरान यात्रियों को पातालपानी स्टेशन तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. दरअसल चौरड़िया गांव से स्टेशन तक जाने वाले रास्ते की हालात खस्ता है, बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ है. यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के लिए इसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा. हालांकि इसके बावजूद यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई.  

बता दें, ये हेरिटेज ट्रे पहले महू से कालाकुंड तक चलाई जाती थी, जिसे इस साल रेलवे ने पातालपानी से चलाने का फैसला किया है. यही वजह है कि इंदौर से आने वाले पर्यटकों को महू से पातालपानी तक जाने के लिए सड़क मार्ग से जाना पड़ा. 

नान एसी का 20 रुपये है किराया

इस हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत रतलाम रेलवे मंडल ने की है. शुरुआती दौर में इस ट्रेन के जनरल बोगी यानि नान एसी में सफर करने के लिए 20 रुपये का टिकट लेना होगा. इसके अलावा प्रीमियम कैटेगरी में यानि एसी कोच में सफर करने के लिए 265 रुपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है. टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या टिकट विंडो से भी लिया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: MP News: सीएम शिवराज प्रदेश की लाडली बहनों को दे सकते हैं राखी गिफ्ट, भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने डायवर्ट किया रूट, जानें

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget