एक्सप्लोरर

MP News: थोड़ी सी बारिश में पानी-पानी हुआ इंदौर, इस वजह से दो दिन तक प्यासी रही जनता

Indore News: शटडाउन के चलते नर्मदा के तीनों चरण के पंप बंद होने से शहर की 80 टंकिया पूरी तरह खाली रहीं. इस वजह से इन टंकियों से जुड़ी कॉलोनियों में लोगों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ी.

Indore Water Crisis: इंदौर में हुई भारी बारिश के बाद अब जलजमाव की समस्या का सामना कर रहा है. इससे आमजन बेहद परेशान हैं. वहीं नगर निगम का कहना है कि हालात नियंत्रण में है. जलजमाव वाले इलाकों को चिन्हित कर व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है.शहर में पंपों के मरम्मत और रखरखाव के कारण पीने के पानी की आपूर्ति दो दिन तक प्रभावित रही.

थोड़ी बारिश में भी हो जाता है जमजमाव

इंदौर शहर में ही मामूली बारिश जलजमाव का कारण बन रही है. इससे लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है. रविवार तक की बारिश में शहर जलमग्न हो गया. शहर के अधिकांश इलाके जलजमाव की चपेट में आ गए. लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा. शहर के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र के अधिकांश इलाके जल जमाव से प्रभावित रहे. ये हालत तब बने हैं जब शहर में लाड़ली बहना सम्मेलन, ग्लोबल समिट और जैसे आयोजनों के नाम पर बड़ी राशि खर्च की गई थी.

नगर निगम के जलकार्य समिति प्रभारी बबलू शर्मा का कहना है कि बारिश से पहले निगम नालों और तालाब की सफाई सहित कई काम कर चुका था, इसकी वजह से हालात नियंत्रण में हैं. जिन इलाकों में जलजमाव की शिकायतें मिल रही है, वहां पड़ताल कर शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. 

दो दिन प्यासा रहा इंदौर 

नर्मदा प्रथम व द्वितीय चरण की पंपिंग मेन में तीन स्थानों पर थ्रस्ट को कंट्रोल करने, जीरो वेलोसिटी वाल्व स्थापित करने, फ़िल्टर प्लांट के बैक वाश सिस्टम के वाल्व सुधार, नर्मदा तृतीय चरण में विद्युत संबंधी कार्य, भंवर कुआं और खजराना चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए 22 जुलाई से से तीनों चरणों में शट डाउन लिया गया. इससे रविवार को पूरे शहर में जल आपूर्ति प्रभावित रही. वहीं तृतीय चरण के पंप क्रमबद्ध रूप से चालू किए गए. प्रथम व द्वितीय चरण का कार्य 23 जुलाई को पूरा हुआ.इसके बाद पम्प चालू किए गए. निगम अफसरों ने बताया कि सोमवार को शहर में अधिकतर स्थानों पर जल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी. लेकिन शहर के पश्चिमी क्षेत्र में आंशिक रूप से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. 

ये भी पढ़ें

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल के आंगन में सावन का तीसरा सोमवार, देशभर के शिव भक्तों का लगा जमघट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget