एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में चल रहा था अवैध चाइल्ड होम, पुलिस ने किया सील, दो दर्जन लड़कियों को छुड़ाया

Indore News: इंदौर में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विजय नगर क्षेत्र स्थित एक बाल गृह का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पता चला कि वह बाल गृह बिना अनुमति चलाया जा रहा था.

Indore Crime News: मध्य प्रदेश में चल रहे हैं अवैध चाइल्ड होम पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) सख्त हैं और मुख्यमंत्री की सख्ती का असर दिखने भी लगा है. इंदौर (Indore) में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने एक अवैध बाल गृह को सील कर दिया और वहां से करीब दो दर्जन बच्चों को छुड़ाया. इन बच्चों का मेडिकल कराकर प्रशासन अब इनकी देखभाल अपनी निगरानी में करेगा.

इंदौर में शुक्रवार शाम को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विजय नगर क्षेत्र स्थित एक बाल गृह का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पता चला कि वह बाल गृह बिना अनुमति चलाया जा रहा था. इसके बाद अधिकारियों द्वारा इस बाल गृह को सील कर दिया गया. दरअसल, कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जूनी इंदौर क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) घनश्याम धनगर के नेतृत्व में महिला और बाल विकास विभाग, शिक्षा बाल विभाग, कल्याण समिति और बाल संरक्षण की संयुक्त टीम के अधिकारियों ने शुक्रवार को विजय नगर क्षेत्र में संचालित वात्सल्यपुरम बाल आश्रम का औचक निरीक्षण किया.  

इंदौर में बाल गृह किया गया सील
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गृह में रहने वाली 25 बालिकाएं संस्था में पंजीकृत हैं, जिनकी उम्र 12 वर्ष से कम है. इनमें से पांच लड़कियां अनाथ हैं. किशोर न्याय अधिनियम की धारा 41 के तहत संस्था के पंजीकरण का कोई दस्तावेज नहीं मिला, न ही घर चलाने की कोई अनुमति दी गई थी. सुरक्षा दस्तावेज में भी कई कमियां पाई गईं. वहां कोई विश्वसनीय व्यक्ति नहीं मिला. अधिकारियों ने संस्था के सभी दस्तावेज जब्त कर लिए और सभी बच्चों को छुड़ाने के बाद उसे सील कर दिया.

बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें राजकीय बाल आश्रम और जीवन ज्योति बालिका गृह भेज दिया गया. निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम धनगर, महिला और बाल विकास परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा, बाल कल्याण समिति सदस्य संगीता चौधरी, शिक्षा अधिकारी और बाल संरक्षण अधिकारी और विजयनगर थाने के पुलिसकर्मी शामिल थे. 

ये भी पढ़ें- MP Politics: अपनी ही सरकार से लड़ने को तैयार हैं शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय? क्यों बोले- 'पीछे नहीं हटूंगा'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget