एक्सप्लोरर

करियर बनाने का मिलेगा मौका? देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में एविएशन और टूरिज्म से जुड़े कोर्स शुरू

DAVV New Course: इंदौर और आसपास के क्षेत्र के युवा एविएशन और टूरिज्म में करियर बनाने के लिए दूसरे प्रदेशों का रूख करते हैं. नए सत्र से डीएवीवी दो नए कोर्सेज के जरिये स्टूडेंट्स के करियर को आकर देगा.

Indore DAVV News: इंदौर स्थित देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में नए सत्र से एविएशन और टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी का कोर्स शुरू किया गया है. इससे स्टूडेंट्स को व्यापकर स्तर पर करियर की तलाश में नए अवसर खुले हैं. इन कोर्सेज की शुरू होने से एविएशन और टूरिज्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अजय वर्मा ने बताया कि डीएवीवी की योजना एवं मूल्यांकन परिषद ने 23 जुलाई को एसएटीएचएम के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. उन्होंने कहा कि विभाग एविएशन, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में जॉब के लिए युवाओं को तैयार करेगा.

नए कोर्स पर यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
रजिस्ट्रार अजय वर्मा ने बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र से ये पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के नए विभाग में छात्र उपरोक्त क्षेत्रों में अपने करियर को आकार दे सकते हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं. यहां विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा और स्टूडेंट्स अपने स्किल्स को डेवलप कर सकेंगे.

योजना एवं मूल्यांकन परिषद से मिली मंजूरी
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (डीएवीवी) ने आठ साल के अंतराल के बाद एक नया शिक्षण विभाग खोला है. जिसका नाम स्कूल ऑफ एविएशन, टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी एंड मैनेजमेंट (एसएटीएचएम) है. यह विभाग उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) के निर्देश पर गठित किया गया है. 

इसके तहत अभ्यर्थियों को डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अजय वर्मा ने बताया कि डीएवीवी की योजना एवं मूल्यांकन परिषद ने 23 जुलाई को एसएटीएचएम के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इन कोर्सेज को इसी सत्र से शुरू किया जाएगा. 

डीएवीवी में शुरू किए जाएंगे ये कोर्स
एसएटीएचएम विभाग नए सत्र से कई पाठ्यक्रमों को संचालित करेगा. जिनमें बीबीए (एविएशन मैनेजमेंट), बीएससी (एविएशन मैनेजमेंट), बीबीए (होटल मैनेजमेंट), शॉर्ट टर्म सेवन एविएशन सेक्टर स्किल काउंसिल सर्टिफिकेट प्रोग्राम कोर्स शामिल है.

इसको अलावा क्रिस्प कार्यक्रम जैसे बीकॉम (लॉजिस्टिक्स), बीकॉम (रिटेल ऑपरेशन), एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस में डिप्लोमा, एमबीए (टूरिज्म) 5 वर्ष, एमबीए (पर्यटन) 2 वर्ष और नागरिक उद्देश्यों के लिए ड्रोन उड़ाने में डीजीसीए के जरिये अनुमोदित सर्टिफिकेट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शामिल है.

यह नया विभाग विद्यार्थियों को एविएशन और टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी एंड मैनेजमेंट के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा, इससे स्टूडेंट्स को उद्योग की मांगों के अनुसार तैयार करने में मिलेगी.

ये भी पढ़ें: भोपाल में सनसनीखेज वारदात, शराब कंपनी के मैनेजर से कट्टे की नोंक पर 12 लाख की लूट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget