एक्सप्लोरर

MP: इंदौर में पूरा होगा घर खरीदने का सपना! IDA ने लॉटरी के जरिए 562 फ्लैट बेचने का लिया फैसला

MP News: मध्य प्रदेश में इंदौर विकास प्राधिकरण अगले छह महीने में लॉटरी के जरिए 562 फ्लैट को बेचने का फैसला किया है. आईडीए ने इस क्षेत्र के लिए रेट भी तय कर लिए हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में इंदौर विकास प्राधिकरण आने वाले दिनों में अपनी दो बड़ी योजनाओं में लॉटरी निकालने की योजना बनाई है. टिगरिया बादशाह में योजना नंबर 155 में प्राधिकरण ने बहुमंजिला इमारतों में कई तरह के फ्लैट बनाए थे. वहीं तमाम प्रयासों के बाद भी यह फ्लैट बिक नहीं पाए, जिसके चलते अगले छह महीने में लॉटरी के जरिए 562 फ्लैट को बेचने का फैसला किया गया है. आईडीए ने इस क्षेत्र के लिए रेट भी तय कर दिया है.

इसी तरह योजना नंबर 103 में बने बहुमंजिला इमारत पलाश प्रीमियम के फ्लैट भी बढ़ी हुई गाइडलाइन की राशि को शामिल कर तय दरों पर बेचे जाएंगे. यहां भी दो और तीन बेडरूम के 88 फ्लैट बिकने के लिए तैयार हैं. यह फ्लैट क्षेत्र के हिसाब से 60 लाख रुपये से लेकर 95 लाख रुपये से अधिक कीमत पर बेचे जाएंगे. आईडीए के पास बिक्री के लिए कई संपत्तियां हैं, जिनमें स्कीम 155 में बने फ्लैट शामिल हैं.

562 फ्लैट बेचने की तैयारी
इंदौर प्राधिकरण ने ई-टाइप और अन्य श्रेणी के 35 फ्लैट, एल टाइप के 562 फ्लैट और दो बेडरूम के 208 फ्लैट बनाए थे. पहले इनकी कीमत 19,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी, जिसके चलते तीनों श्रेणियों में सिर्फ 246 फ्लैट ही बिक पाए हैं. फिलहाल 562 फ्लैट अभी बचे हैं. वहीं 2024-25 की गाइडलाइन बढ़ गई है, इसलिए उसके हिसाब से 24 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर और मेंटेनेंस शुल्क की राशि जोड़कर इन फ्लैटों को अगले छह महीने में लॉटरी के जरिए बेचने का फैसला किया गया है.

इसके लिए आईडीए की ओर से आने वाले दिनों में सूचना भी जारी की जाएगी. इसी तरह स्कीम 103 में प्राधिकरण ने 4,900 वर्ग मीटर में बहुमंजिला इमारत बनाई है, जिसका नाम पलाश प्रीमियम रखा गया है. यहां दो बेडरूम वाले 58 और तीन बेडरूम वाले 40 फ्लैट बनाए गए हैं. इन फ्लैटों की कीमत क्षेत्रफल के हिसाब से 60 लाख से लेकर 95 लाख रुपये से अधिक तक होगी. फ्लैट मालिकों को पहली मंजिल पर जिम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. इस बहुमंजिला इमारत में कुल निर्मित क्षेत्रफल 18,579 वर्ग मीटर है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में एक प्राइवेट टीचर से 1.60 लाख रुपये की ठगी, 'इन्वेस्टमेंट प्रॉफिट' के नाम पर साइबर फ्रॉड

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget