एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: इंदौर को चार नए फ्लाईओवर की सौगात, अब जाम से मिलेगा निजात, दो साल में काम पूरा करने का लक्ष्य

Indore News: इंदौर शहर वालों को बहुत जल्द चार नए फ्लाई ओवर की सुविधा मिलने जा रही है. शहर में चार नए फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है. जिसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

New Fly Over In Indore : यातायात की समस्या से जूझ रहे इंदौरवासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इंदौर में चार नए फ्लाईओवर बनने जा रहे हैं. फ्लाइओवर निर्माण की शुरुआत भी हो चुकी है. इंदौर बढ़ता हुआ शहर है जिसकी आबादी करीब 40 लाख के आसपास है. 20 किलोमीटर से ज्यादा के दायरे में फैल चुका इंदौर अब सुविधाओं का विस्तार मांग रहा है. साथ ही नई तकनीक के साथ यातायात सुगम हो सके इसके इंतजाम हो यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है.

आपको बता दें कि इंदौर में फिलहाल फ्लाई ओवर तो हैं लेकिन वह पर्याप्त नहीं है. ज्यादातर फ्लावर या तो रिंग रोड पर बने हुए हैं या आउटर एरिया में मौजूद है. वहीं शहर के अंदर की बात करें तो अभी तक बहुत ज्यादा फ्लाई ओवर नहीं बन सके. जिसकी वजह से मुख्य मार्ग AB रोड और आसपास की सड़कों पर खूब जम लगता है. इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों इंदौर में चार फ्लाई ओवर का भूमि पूजन किया था. इन फ्लाई ओवर का काम शुरू हो चुका है. संबंधित कंपनी जिसे इस काम की निविदा दी गई उसने काम शुरू कर दिया है.

फ्लाई ओवरों के निर्माण का कार्य प्रारंभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत दिनों इंदौर में चार फ्लाई ओवरों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया था. जिसके तुरंत बाद इन फ्लाई ओवरों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. म.प्र.सडक विकास निगम लिमि. के संभागीय प्रबंधक राकेश जैन ने बताया कि इंदौर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिये देवास नाका चौराहा लागत 74.49 करोड़ रुपये, सत्यसांई चौराहा लागत 62.45 करोड रुपये, मूसाखेडी चौराहा लागत राशि 67.02 करोड रुपये एवं आई.टी. पार्क चौराहा लागत राशि  63.33 करोड रुपये पर 6 लेन फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाना है. इन चारों स्थानों पर मुख्यमंत्री के भूमि पूजन के बाद तत्काल निर्माण कार्य प्रांरभ कर दिया गया है. 

दो साल में काम पूरा करने का लक्ष्य
सत्यसांई चौराहे एवं आई.टी. पार्क चौराहे पर 6 लेन फ्लाई ओवर निर्माण निविदा के बाद ठेका मेसर्स नारायणदास कंस्ट्रक्शन कलकत्ता को दिया गया है. देवास नाका एवं मुसाखेडी चौराहे पर 6 लेन फ्लाई ओवर निर्माण हेतु निविदा के बाद ठेका मेसर्स वेल्जी रत्न सोरठीया इन्फ्रा प्रा.लि. वडोदरा गुजरात को प्रदान किया गया है. अनुबंधानुसार चारों फ्लाई ओवर की निर्माण अवधि 24 माह निर्धारित की गई है. ठेकेदार कंपनियों द्वारा उक्त कार्य निर्धारित अवधि के पूर्व पूर्ण करने का आवश्वासन दिया गया है. इन फ्लाई ओवरों के बन जाने से इंदौर शहर में यातायात सुगम हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सरकार ने 12 IPS अफसरों के किए तबादले, यहां देखें जारी लिस्ट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget