एक्सप्लोरर

Indore: सामूहिक विवाह में लौटी बारातें! 49 में से 36 जोड़े निकले नाबालिग, प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

Indore News: इंदौर के बछौड़ा गांव में सामूहिक विवाह के दौरान प्रशासन ने 36 नाबालिग जोड़ों की शादी रोक दी, क्योंकि उनकी उम्र वैधानिक सीमा से कम पाई गई थी.

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है. देपालपुर तहसील के बछौड़ा गांव में शुक्रवार (25 अप्रैल) को आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) के उड़नदस्ते ने समय रहते कार्रवाई करते हुए वैधानिक उम्र से कम के 36 जोड़ों की शादी रोक दी. 

बाल विवाह के खिलाफ महिला और बाल विकास विभाग के गठित उड़नदस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक ने जानकारी दी कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 49 जोड़ों की शादी प्रस्तावित थी. जब अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की, तो पाया कि इनमें से 36 जोड़े नाबालिग हैं. इन जोड़ों में अधिकांश लड़कियों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच थी, जबकि लड़कों की उम्र भी वैधानिक सीमा से कम थी.

बाल विवाह कराने वालों को दी गई चेतावनी- महेंद्र पाठक

पाठक ने बताया कि आयोजकों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इसके बाद प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए इन नाबालिग जोड़ों की शादी को रुकवा दिया. केवल 13 जोड़ों की उम्र विवाह की कानूनी शर्तों पर खरी उतरती पाई गई, जिनकी ही शादी समारोह में कराई गई.

क्या कहता है कानून?
भारत में विवाह की न्यूनतम उम्र लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है. इससे कम उम्र में किया गया विवाह कानूनन बाल विवाह की श्रेणी में आता है. बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत इस अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर 2 साल तक की सश्रम कैद या एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों सजाएं दी जा सकती हैं.

प्रशासन की इस सजगता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सरकार बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह घटना न सिर्फ चेतावनी है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि बाल विवाह अब कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ हर स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget