एक्सप्लोरर

इंदौर में रूसी नागरिक से ठगी मामले ने पकड़ा तूल, अब काउंसलेट जनरल ने की DGP से हस्तक्षेप की अपील

Fraud Case: दूतावास के बाद अब मुंबई स्थित कौंसलेट जनरल ऑफ द रशियन फेडरेशन ने मामले का संज्ञान लिया है. बता दें कि रूसी नागरिक के साथ ठगी मामले में इंदौर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है.

MP News: इंदौर में रूसी नागरिक गौरव अहलावत के साथ धोखाधड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दूतावास के बाद अब कौंसलेट जनरल ऑफ दि रशियन फेडरेशन ने संज्ञान लिया है. मुंबई में रशिया के कौंसलेट जनरल ने मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक से दखल देने की अपील की है. विदेशी नागरिक के साथ जालसाजी का मामला अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोर रहा है. आरोप है कि कारोबारी साझेदार ने गौरव अहलावत कंपनी पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने इंदौर पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की. आरोप है कि रूसी नागरिक की पुलिस ने सुनवाई नहीं की.

रूसी दूतावास ने मामले का संज्ञान लेते हुए गौरव अहलावत को इंदौर पुलिस से संपर्क करने के लिए पत्र भी जारी किया. पत्र में साफ कहा गया था कि स्थानीय पुलिस के उचित कार्रवाई नहीं करने पर गौरव अहलावत मुंबई में महावाणिज्य दूतावास से संपर्क करें. पुलिस मामले को लेकर जांच करने की बात करती रही. अब मुंबई स्थित कौंसलेट जनरल ऑफ दि रशियन फेडरेशन ने पुलिस से मामले में FIR दर्ज करने का आग्रह किया है.

रूसी नागरिक से साथ धोखाधड़ी का मामला

पीड़ित गौरव अहलावत ने बताया कि इंदौर के एक कारोबारी संग साझेदारी की थी. व्यवसायी ने कथित रूप से कंपनी पर कब्जा कर गौरव अहलावत को बाहर कर दिया. उन्होंने कहा कि इंदौर में रहकर कारोबार शुरू किया था. लेकिन मेरे साथी ने मेरी कंपनी पर कब्जा कर लिया. मैंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की. पुलिस से मदद नहीं मिलने पर दूतावास को मामले की जानकारी दी.

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मध्य प्रदेश भी गौरव अहलावत के समर्थन में आई है. गौरव अहलावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर सोनीपत में फैक्ट्री शुरू करने के बाद कारोबार का विस्तार करने इंदौर आए थे. अब इंदौर में धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा है. लिहाजा पुलिस आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई है. अहलावत ने पुलिस से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है. 

ये भी पढ़ें-

दो सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों में जुटे CM मोहन यादव, आज पहुंचे बुधनी, कल जायेंगे विजयपुर

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget