एक्सप्लोरर

Indore News: साढ़े 3 साल बाद भी केबल कार के लिए इंतजार करता इंदौर, अब क्या है ताजा अपडेट?

Indore Cable Car Project: साल 2021 में इंदौर में केबल कार परियोजना को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक की राह आसान बनाने के लिए शुरू करने की प्लानिंग थी.

Cable Car Project: पिछले तीन सालों में इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने केबल कार परियोजना के सर्वे के लिए 75 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया लेकिन बावजूद इसके जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं कर पाया है.  इस बीच इस योजना में कई बदलाव हुए हैं और अब इसकी लागत 1.75 करोड़ रुपये हो गई है.

इंदौर में मेट्रो परियोजना के बाद शहर के बुनियादी ढांचे में केबल कार परियोजना बेहद अहम है, लेकिन ये योजना लगातार साढ़े तीन साल से डिले चल रही है. अब इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को प्रोजेक्ट के फिजिबिलिटी सर्वे के लिए 1 करोड़ रुपये और देने पड़ सकते हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने की थी घोषणा

साल 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा केबल कार परियोजना को इंदौर में लाने की घोषणा की गई थी. जिसके बाद किसी भी कंपनी ने प्रोजेक्ट के फिजिबिलिटी सर्वे करने में कोई रुचि नहीं दिखाई थी. अब हाल ही में दो कंपनियों ने रुचि दिखाई है, जिसमें सबसे कम बिड 1.75 करोड़ रुपये है.

वहीं 2021 में इस प्रोजेक्ट को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक की राह आसान बनाने और मार्केट कनेक्टिविटी के लिए शुरू करने की प्लानिंग थी. केबल कार को राजवाड़ा, भंवरकुआं, रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों के लिए प्लान किया गया था. 

रद्द कर दिया गया था टेंडर

इसके लिए एक कंपनी ने आईडीए के सामने एक प्रेजेंटेशन दिया, लेकिन बाद में टेंडर रद्द कर दिया गया. फिर आईडीए ने एक और बार टेंडर जारी किया, जिसके लिए एक कंपनी सामने आई और एक ने काम के लिए टेंडर राशि से अधिक की मांग की, जिसके कारण इसे रद्द कर दिया गया. हालांकि अभी भी आईडीए अधिकारियों की प्राथमिकताओं में ये परियोजना शामिल है.

आईडीए अधिकारियों ने कहा कि फिजिबिलिटी सर्वे के लिए टेंडर बुलाये थे. भारत सरकार से संबंधित दो कंपनियों - वैपकोस और राइट्स ने निविदा में भाग लिया है. इसमें वैपकोस ने फिजिबिलिटी सर्वे करने के लिए 1.75 करोड़ रुपये की राशि मांगी है.

प्रस्तावित केबल कार परियोजना
शहर के चार सबसे बिजी रूट्स पर केबल कार चलाई जाएगी जिसमें जवाहर मार्ग से राजवाड़ा, कलानी नगर से सुदामा नगर, क्लॉथ मार्केट से महाराणा प्रताप नगर और इंदौर रेलवे स्टेशन से भंवरकुआं शामिल हैं.

'एंट्रेंस एग्जाम हजारों करोड़ों का धंधा बना', दिग्विजय सिंह ने मांगा NTA चेयरमैन प्रदीप जोशी का इस्तीफा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल के बिट्टू ने अकेले पलटी अजनार नदी की काया, वीडियो वायरल
20 साल के बिट्टू ने अकेले पलटी अजनार नदी की काया, वीडियो वायरल
कान्हा नेशनल पार्क से बाहर आए हाथी की दहशत, 2 लोग घायल; खेतों में तबाही
कान्हा नेशनल पार्क से बाहर आए हाथी की दहशत, 2 लोग घायल; खेतों में तबाही
मैहर: उद्घाटन से पहले ही टपकने लगा 45 करोड़ का स्कूल, अब उठ रहे सवाल
मैहर: उद्घाटन से पहले ही टपकने लगा 45 करोड़ का स्कूल, अब उठ रहे सवाल
रीवा में अभद्र टिप्पणी पर एक्शन, हटाए गए संजय गांधी अस्पताल अधीक्षक
रीवा में अभद्र टिप्पणी पर एक्शन, हटाए गए संजय गांधी अस्पताल अधीक्षक

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget