एक्सप्लोरर

इंदौर के ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में बेड टच का मामला, आरोपी कोच के खिलाफ FIR दर्ज

Indore News: इंदौर में एक शूटिंग अकादमी के संचालक मोहसिन खान पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया है.

Indore Shooting Academy Case: इंदौर में एक शूटिंग अकादमी के संचालक द्वारा बेड टच किए जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है, जहां पुलिस में 4 अन्य युवतियों की शिकायत पर अकादमी के संचालक मोहसिन खान पर रेप करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाने के साथ एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर आरोपी मोहसिन खान पर एफआईआर दर्ज की है. वहीं दूसरी ओर सिल्वर ऑक्स कॉलोनी के निवासियों ने शूटिंग अकादमी किराए पर देने के मामले में प्रदर्शन किया और मकान मालिक पर भी कार्रवाई करने की मांग की.

ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी के संचालक मोहसिन खान द्वारा युवती को बेड टच करने के मामले में दो दिन पहले एक एफआईआर दर्ज की गई थी. इस मामले में पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं गुरुवार (22 )  शाम अन्नपूर्णा थाने में दो अन्य युवतियां पहुंची और उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के माध्यम से रेप और छेड़छाड़ करने की एफ आई आर दर्ज करवाई है. दोनों युवतियां इंदौर के निवासी हैं और उन्होंने राइफल शूटिंग सीखने के लिए ड्रीम ओलंपिक एकेडमी ज्वाइन की थी. इसके संचालक मोहसिन खान द्वारा एक युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. वहीं दूसरी युवती के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. 

सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन
कोच मोहसिन के मोबाइल से अभी तक 10 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो के अलावा डेढ़ सौ से अधिक युवतियों के साथ अश्लील चैट किए जाने का मामला भी सामने आया है. आज सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में संचालित होने वाली ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी के संचालक को लेकर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. रहवासियों का आरोप है कि इस मकान की छत पर बिना अनुमति के पेंट हाउस बनाया गया है, जिसमें शूटिंग अकादमी संचालित की जाती थी.

अनिल पाटिल, जिला प्रमुख बजरंग दल
वहीं एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि गुरुवार देर शाम दो अन्य युवतियां अन्नपूर्णा थाने पहुंची और उन्होंने मोहसिन खान के खिलाफ रेप किए जाने और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है. इसमें से एक युवती अनुसूचित जाति वर्ग से आती है. लिहाजा पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट का मामला भी दर्ज किया है. सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे है इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी बरामद किए है. अभी तक आरोपी के खिलाफ तीन एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास बेगम बाग में बुलडोजर एक्शन, विरोध प्रदर्शन के बीच कई घर पर टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget