एक्सप्लोरर

India Smart Cities Award: स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में इंदौर पहले नंबर पर, दूसरे-तीसरे स्थान पर सूरत और आगरा ने किया कब्जा

Indore News: विभिन्न श्रेणियों में 66 विजेताओं में से, मध्य प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ 'राज्य पुरस्कार' जीता और तमिलनाडु ने दूसरा स्थान हासिल किया. राजस्थान और UP संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.

National Smart City Award: शुक्रवार (25 अगस्त) को इंदौर ने सर्वश्रेष्ठ "राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार" जीता, उसके बाद सूरत और आगरा का स्थान रहा. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को 2022 के लिए भारत स्मार्ट सिटी पुरस्कार की घोषणा की.

पुरस्कार 27 सितंबर (बुधवार) को इंदौर में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए जाएंगे.  विभिन्न श्रेणियों में 66 विजेताओं में से, मध्य प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ 'राज्य पुरस्कार' जीता और तमिलनाडु ने दूसरा स्थान हासिल किया. राजस्थान और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.

100 शहरों में इंदौर बना नंबर वन
केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में चंडीगढ़ को नंबर एक स्थान दिया गया है. मंत्रालय के अनुसार, यह अपनी ई-गवर्नेंस सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासन श्रेणी में भी विजेता बनकर उभरा है. मोदी सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित किए जा रहे 100 शहरों में इंदौर को शीर्ष स्थान, गुजरात के सूरत को दूसरा स्थान और आगरा को तीसरा स्थान मिला.

'ऐसे की हमने उपलब्धि हासिल'
इंदौर नगर निगम के जन प्रतिनिधियों ने राजवाड़ा पर आतिशबाजी और मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया. इस जश्न में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव शामिल हुए. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अधिकारियों की कड़ी मेहनत, लोगों की भागीदारी और सबसे ऊपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और लोगों के साथ समन्वय में काम करने वाले स्थानीय प्रतिनिधियों की राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण हमने यह उपलब्धि हासिल की है. मेयर ने यह भी कहा कि इसी साल 27 सितंबर को इंदौर में होने वाले स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार मिलना गौरव का क्षण है.

इंदौर के राजवाड़ा पर आतिशबाजी 
देश की बेस्ट स्मार्ट सिटी बनने पर इंदौर के राजवाड़ा पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया. इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टैस्ट 2022 में विभिन्न श्रेणी में  इंदौर ने 7 अवार्ड प्राप्त किए हैं. देश की स्मार्ट सिटी में प्रथम स्थान के साथ ही अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सैनिटेशन एवं अन्य श्रेणी में इंदौर को प्रथम स्थान मिला. 

इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा इंदौर वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई.  वहीं नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों में दिए गए सहयोग के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: Ujjain: परिणीति चोपड़ा संग महाकाल के दरबार में पहुंचे राघव चड्ढा, भक्ति में लीन दिखे, सामने आया वीडियो

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget