एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में इस दिन चलेंगी अग्नि और पृथ्वी मिसाइलें, तोप से भी चलाए जाएंगे गोले और झूमेंगे शहरवासी

Indore Phag Yatra: गैर यात्रा में पानी की मिसाइल चलाई जाएगी, जिससे पानी 200 फिट ऊपर तक जाएगा और जनता को भिगोएगा. युवाओं की टोली रन गाड़ी, ट्रैक्टर, मेटाडोर और डंपर पर जनता पर पानी छोड़ेंगी.

Indore Tradition: हिंदुस्तान की संस्कृति में अपनी अलग पहचान रखने वाली 74 साल पुरानी रंगपंचमी (Rangpanchmi) की गैर यात्रा (GairYatra) रविवार को निकलेगी. इस दौरान पानी और गुलाल की मिसाइलों (Missiles) से तिरंगा बनाया जाएगा. जिला प्रशासन इस गैर को यूनेस्को (Unesco) की विश्व धरोहर की सूची में शामिल कराने में जुट गया है. इसके लिए इंदौर टूरिज्म प्रमोशनल काउंसिल फोटोग्राफी भी कर रही है.

हर साल निकलती है यात्रा
दरअसल, इंदौर में रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली रंगारंग गैर यात्रा इंदौर ही नही पूरे हिंदुस्तान में अपनी अलग पहचान रखती है. इसमें लाखों लोग यात्राओं में शामिल होकर रंगपंचमी के त्यौहार को मनाते हैं. ऐसी अनोखी गैर और फाग यात्रा जिससे कि पुराने इंदौर में पैर रखने की जगह भी नहीं मिलती है. इस दौरान अबीर और गुलाल के गुबार और रंगो की बौछारों से पूरा अंबर सराबोर दिखाई देता है. ऐसे मनोहारी उत्सव की तैयारिया पूरी कर ली गई है.

ये हैं इंदौर की गैर और फाग यात्रा समितियां
इंदौर में निकलने वाली प्रमुख गैर और फाग यात्राए इस प्रकार हैं. टोरी कार्नर महोत्सव समिति, मारल क्लब, रसिया कार्नर, राधाकृष्ण फाग यात्रा, हिंद रक्षक फाग यात्रा, संस्था संस्कार, बाणेश्वर समिति, माधव फाग यात्रा और संगम कार्नर द्वारा भी रंगारंग गैर निकाली जाएगी.

बरसाना की लट्ठमार होली रहेगी आकर्षण
संगम कार्नर की ओर से निकलने वाली गैर के अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल के अनुसार उनकी संस्था द्वारा गैर का 69वां साल है. इस बार गैर का प्रमुख आकर्षण बरसाना की टीम लट्ठमार होली रहेगी. वहीं भगवान राधाकृष्ण की जोड़ी को रासरंग करते हुए देखा जाएगा और देश भक्ति और सद्भावना से ओतप्रोत युवाओं की टोली देशभक्ति के गीतों पर नाचते और झूमते हुए चलेंगे. 

मिसाइल उगलेगी गुलाल और पानी
इस गैर यात्रा में पानी की मिसाइल चलाई जाएगी, जिससे पानी 200 फिट ऊपर तक जाएगा और जनता को भिगोएगा. युवाओं की टोली रन गाड़ी, ट्रैक्टर, मेटाडोर और डंपर पर जनता पर पानी छोड़ेंगी. इस साल गैर में 2 बैंड, 5 डीजे, 12 रन गाड़ी, 20 ट्रैक्टर, 5 मेटाडोर, 4 डंपर, 50 ढोलक, 5 पानी की मिसाइल, 3 गुलाल की मिसाइल, गुलाब के फूल उड़ाती 2 तोप और अन्य गाड़ियां पानी से भिगोती चलेंगी.पृथ्वी मिसाइल से लोगों के घरों तक सुंगधित गुलाल से स्वागत किया जाएगा. दूसरी तरफ अग्नि मिसाइल से जनता को गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया जाएगा. 8 हजार किलो टेसू के फूलों से बने गुलाल से राजबाड़ा पर तिरंगा पानी और गुलाल की मिसाइलों से बनाया जाएगा.

ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी नजर- कमिश्नर
इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार विशाल आयोजन को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी है. कोई हुडदंग न करे और महिला सुरक्षा को लेकर माकूल इंतजाम किए गए हैं. प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. दूसरी ओर पूरी यात्रा के दौरान ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी.

विश्व धरोहर में शामिल कराने की तैयारी - डीएम
कलेक्टर डॉ. इलेयाराज टी ने बताया की यात्रा को सफ़ल बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इस यात्रा को यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल कराने की काफी समय से कोशिश जारी है. इसके लिए इस बार पुरानी विडियो और फोटोग्राफ सहित अन्य दस्तावेज का संग्रह किया जा रहा है, ताकि यह यात्रा यूनेस्को की सूची में शामिल हो सके.

यह भी पढ़ें: MP News: धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा की कथाएं सबसे ज्यादा डिमांड में, चुनाव से पहले नेताओं में मची कथा कराने की होड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget