एक्सप्लोरर

MP: इंदौर में 14वीं मंजिल से क्यों कूदी सातवीं की छात्रा, गेम टास्क ने तो नहीं ली जान? पता लगाने में जुटी पुलिस

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कुछ दिन से गुमसुम रह रही थी. उसका भाई उसे समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एक दिन अचानक उसने खुदकुशी कर ली.

MP Latest News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में निपानिया स्थित डीबी सिटी की 14वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या (Suicide) क्यों की इसका कारण पता नहीं चल सका है. मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान ले लिए हैं. घटना के बाद 19 जून की सुबह से ही पुलिस मौके पर मौजूद रही और जांच पड़ताल की. इधर दोपहर बाद छात्रा के परिजन पुलिस थाने पहुंचे और उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पुलिस को सौंप दिया. परिजनों ने आग्रह किया है कि आईपैड को खोलकर यह देखा जाए कि कहीं वह कोई खतरनाक गेम तो नहीं खेल रही थी या कोई उसे गेम खेलने के दौरान ऐसा टास्क तो नहीं दिया था जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली.
 
एडिशनल डीसीपी, एसीपी और थाना इंचार्ज मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने यहां पर सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी और घरों में काम करने वाली महिलाओं समेत तमाम लोगों के बयान लिए हैं लेकिन पुलिस इस बात का पता लगाने में असफल रही की छात्रा ने आखिर ऐसा क्यों किया. इधर दोपहर में परिजन छात्रा के आईपैड को लेकर लसूड़िया पुलिस थाने पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले किया.
 
आईपैड की भी जांच करेगी पुलिस
जांच अधिकारी खुशबू परमार ने बताया कि पुलिस ने आईपैड ले लिया है और यह जानने की कोशिश की जाएगी कि कहीं वह कोई खतरनाक गेम तो नहीं खेल रही थी, जिसमें उसे कोई ऐसा टास्क दिया गया हो कि कहीं से उसे कूदना हो इस बात की आशंका पुलिस को है और पुलिस उसे एंगल पर भी काम कर रही है. इसके अलावा भी मौत के अन्य कारणों को खोजने में पुलिस की टीम लगी हुई है. 
 
भाई ने की थी समझाने की कोशिश
छात्रा के भाई ने कहा कि ''मैं उसे समझाने की बहुत कोशिश की उसकी काउंसलिंग की लेकिन कुछ दिनों से वह उदास नजर आ रही थी. वह ज्यादातर समय अपने आईपैड में देती थी. आत्महत्या करने की एक दिन पहले वे लोग शॉपिंग मॉल भी गए थे और खरीदारी भी की थी लेकिन उसे ऐसा नहीं पता था कि अगले ही दिन सुबह उसकी बहन यह कदम उठा लेगी.'' इधर मां का रो-रो के बुरा हाल है और बेटी की मौत का सदमा उनसे सहन नहीं हो रहा है. परिजनों ने बताया कि मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget