एक्सप्लोरर

Indian Railways: रीवा-इतवारी के बीच नई ट्रेन की नियमित सेवाएं शुरू, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Indian Railways: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा पहुंचकर रीवा-इतवारी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिसमें 13 स्लीपर और 3 जनरल कोच शामिल होंगे.

Rewa and Itwari Trains: रीवा-इतवारी-रीवा ट्रेन की रेगुलर सर्विस 26 अप्रैल से चालू हो रही हैं. हफ्ते में चार दिन वाया छिंदवाड़ा होकर चलने वाली यह ट्रेन आज इतवारी स्टेशन (नागपुर) से पहली बार गंतव्य स्टेशन रीवा के लिए प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, मण्डला (नैनपुर स्टेशन) सिवनी, और छिंदवाड़ा के साथ महाराष्ट्र के नागपुर (इतवारी स्टेशन) शहर को आपस में जोड़ेगी.

यहां बता दें, रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की जा रही रीवा-इतवारी-रीवा ट्रेन का औपचारिक उद्घाटन 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया था. उस दिन यह ट्रेन स्पेशल रूप से दौड़ी थी. अब 26 अप्रैल 2023 से नियमित रूप से गाड़ी संख्या 11755 इतवारी-रीवा (वाया छिंदवाड़ा, नैनपुर, जबलपुर) की सेवा साप्ताह में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं सोमवार को प्रारम्भ की जा रही है. 

ये होगा रीवा-इतवारी ट्रेन का शेड्यूल
यह ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन इतवारी से 17:30 बजे प्रस्थान कर सावनेर 18:01 बजे, सौसर 18:33 बजे, छिंदवाड़ा 20:30 बजे, चौरई 21:32 बजे, सिवनी 22:02 बजे, नैनपुर 23:31 बजे पहुंचकर अगले दिन जबलपुर 03:55 बजे, कटनी 05:20 बजे, मैहर 06:13 बजे, सतना 07:05 बजे और 08:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेंगी.

इसी तरह वापसी में 27 अप्रैल 2023 से रीवा स्टेशन से गाड़ी पहली बार अपने गंतव्य स्टेशन इतवारी के लिए रवाना होगी. गाड़ी संख्या 11756 रीवा-इतवारी (वाया जबलपुर, नैनपुर, छिंदवाड़ा) साप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. यह ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा से 17:20 बजे प्रस्थान कर सतना 18:10 बजे, मैहर 18:43 बजे, कटनी 19:35 बजे, जबलपुर 21:30 बजे पहुंचकर अगले दिन नैनपुर 02:05 बजे, सिवनी 03:39 बजे, चौरई 04:12 बजे, छिंदवाड़ा 05:15 बजे, सौसर 06:50 बजे, सावनेर 07:22 बजे और 08:40 बजे इतवारी स्टेशन पहुंचेंगी.

ट्रेन में होंगे कुल 24 कोच
इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (1AC), 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (2AC), 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC), 13 शयनयान श्रेणी (Sleeper), 3 सामान्य श्रेणी (General), 2 एसएलआरडी (SLRD) सहित कुल 24 कोच रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव
MP में टेक्निकल टेक्सटाइल पार्क की योजना, वेलस्पन ने दिखाई रुचि
MP में टेक्निकल टेक्सटाइल पार्क की योजना, वेलस्पन ने दिखाई रुचि

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget