एक्सप्लोरर

Watch: सेना के हवलदार दुर्गेश कुमार का कारनामा, तोड़ दी 691 ट्यूबलाइट की दीवार

Madhya Pradesh News: भारतीय सेना की डेयरडेविल्स टीम के हवलदार ने हैरतअंगेज कारनामा दिखाते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने मोटरसाइकिल राइड करते हुए 691 ट्यूब लाइट तोड़ दिया.

Jabalpur News: भारतीय सेना की डेयरडेविल्स की टीम ने एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. जबलपुर में भारतीय सेना की डेयरडेविल्स टीम के हवलदार दुर्गेश कुमार ने मोटरसाइकिल राइड करते हुए रैंप की मदद से 691 ट्यूब लाइट तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. डेयरडेविल्स की टीम के हवलदार का विश्व कीर्तिमान लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और बेस्ट ऑफ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.

यहां बताते चले कि मोटर साइकिलपर साहसिक प्रदर्शन के लिए ख्यात सेना की डेयरडेविल्स ऑफ सिग्नल ने विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की परंपरा को आगे बढ़ते हुए एक सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र के कोबरा ग्राउंड में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. अपने प्रदर्शन के दौरान हवलदार दुर्गेश कुमार ने तेजी से रैंप पर मोटर साइकिल दौड़ाते हुए ट्यूबलाइट की दीवार को तोड़ दी. 

भारतीय सेना डेयरडेविल्स के नाम है 30 रिकॉर्ड दर्ज

सेना की सिग्नल्स कोर की ओर से बताया गया है कि डेयरडेविल्स की टीम के हवलदार का विश्व कीर्तिमान लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड,एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और बेस्ट ऑफ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. वर्तमान में डेयर डेविल्स टीम के पास बाइक चलाकर करतब दिखाने के 32 विश्व कीर्तिमान दर्ज है. आज के प्रदर्शन के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एम यू नायर कर्नल कमांडेंट, कोर ऑफ सिग्नल्स, लेफ्टिनेंट जनरल मंजीत कुमार, कर्नल कमांडेंट, कोर ऑफ सिग्नल्स और चीफ ऑफ स्टॉफ, दक्षिण कमांड, लेफ्टिनेंट जनरल के एच गवास, कर्नल कमांडेंट, कोर ऑफ सिग्नल्स और कमांडेंट, एम सी टी ई (मऊ), लेफ्टिनेंट जनरल कुंवर विनोद कुमार, एस ओ-इन-सी, कर्नल कमांडेंट, कोर ऑफ सिग्नल्स और ब्रिगेडियर राहुल मल्लिक, कमांडेंट, हेडक्वार्टर 1 सिगनल प्रशिक्षण केन्द्र
सहित सेना के आला अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने हवलदार दुर्गेश कुमार का जमकर उत्साहवर्धन किया.

इससे पहले भी जबलपुर में अदम्य साहस और बेजोड़ अनुशासन का परिचय देते हुए भारतीय सेना की डेयरडेविल्स (DARE DEVIL'S) की टीम ने जब जबलपुर में हैरतअंगेज करतब दिखाया था. उस वक्त भी देखने वाले दांतों तले उंगलियां दबा लिए थे. करीब 33 बुलेट मोटरसाइकिलों पर सवार डेयरडेविल्स के जांबाजों ने एक घंटे तक अपने हैरान कर देना वाला करतबों से दर्शकों को बांधे रखा था. दरअसल, भारतीय सेना की यूनिट वन एसटीसी की डेयरडेविल्स टीम के नाम करीब 30 विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं. जिनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: MP Politics: जबलपुर में कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के लिए घमासान, भोपाल में पार्टी नेतृत्व लेगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget