एक्सप्लोरर

IIT इंदौर का ड्रोन, बताएगा कहां है पाइप लाइन में लीकेज

Special Drone in IIT Indore: आईआईटी इंदौर हमेशा अपने नवाचारों के लिए प्रसिद्ध रहा है. इन दिनों यहां के दो शिक्षकों और शोध छात्र के जरिये तैयार ड्रोन चर्चा में है. यह ड्रोन कई खूबियों से लैस है.

Indore IIT News Today: मध्य प्रदेश में स्थित आईआईटी इंदौर हमेशा अपने नवाचारों के लिए सुर्खियों में रहा है. आईआईटी इंदौर के छात्रों और शिक्षकों के जरिए बनाया गया एक ड्रोन चर्चा का विषय बना हुआ है. इस ड्रोन की विशेषता यह है कि ये बुनियादी ढांचों की निगरानी में मदद करता है. 

इस ड्रोन से सड़क, रेलवे ट्रैक और पहाड़ी क्षेत्र में लैंड स्लाइड से होने वाले जन धन के हानि को रोकने में मदद मिलेगी. यह ड्रोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का इस्तेमाल करता है, जिससे दूर-दराज के इलाकों में आई दरारों और खामियों को जल्दी और सटीक ढंग से देखा जा सकता है.

ड्रोन खुद ही डेटा करता है प्रोसेस
आईआईटी इंदौर प्रोफेसर और शोध छात्र के जरिये बनाया गया यह ड्रोन खास कैमरा और रडार सेंसर्स से लैस है, जो ढांचे में किसी भी समस्या की पहचान करने में सक्षम हैं. इस नवाचार की सबसे खास बात यह है कि ये ड्रोन खुद ही डेटा को प्रोसेस करता है, जिससे तुरंत जानकारी मिल जाती है और आंकलन करने में आसानी होती है.

इन तीन का प्रोजेक्ट में है अहम योगदान
इस प्रोजेक्ट की अगुआई आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर अभिरूप दत्ता, कुमार शेषांक शेखर और पीएचडी छात्र हर्षा अविनाश टांती कर रहे हैं. यह ड्रोन 98.7 फीसदी की सटीकता से दरारें पहचानता है और सिर्फ 25 मिलीसेकंड में डेटा प्रोसेस करता है. जिससे समय रहते उपाय जनधन के नुकसान को रोकने में सहायता मिलेगी.

बुनियादी ढांचे की जांच में बड़ा कदम
आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रोफेसर सुहास जोशी ने इन नवाचार को लेकर बताया कि यह तकनीक बुनियादी ढांचे की जांच में एक बड़ा कदम है. उन्होंने बताया कि इसमें भविष्य में और भी सुधार हो सकते हैं.

ड्रोन के फायदे?
इस ड्रोन के इस्तेमाल से इमारतों, सड़कों में क्रेक और हाई-टेंशन तारों में तकनीकी खराबी की वजह से पैदा हुए खतरों को पता लगाने में मदद मिलेगी. यह नवाचार बहुत कम समय में खतरों को पहचान कर सूचित कर देगा. इससे रखरखाव और मरम्मत से जुड़े कामों में समय और लागत को कम करने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें: MBBS छात्रों के लिए MP के CM मोहन यादव ने सुनाई खुशखबरी! इन तीन कॉलेजों में 150 सीट बढ़ाई

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget