एक्सप्लोरर

Sehore News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम में इच्छावर अस्पताल अव्वल, पांच बार मिल चुका है कायाकल्प अवार्ड

NHM द्वारा संचालित लक्ष्य कार्यक्रम में इच्छावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने साफ सफाई को लेकर बाजी मारते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.अस्पताल को 5 बार कायाकल्प अवार्ड भी मिल चुका है

सीहोर: सरकारी अस्पतालों की छवि सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने कायाकल्प अभियान साल 2015 में शुरू किया था. प्रथम चरण में प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों से 250 बिंदुओं की जानकारी फीड की गई थी. कायाकल्प अभियान के तहत 6 विधाओं के इन बिंदुओं में मरीजों को अच्छा वातावरण, ओपीडी व अन्य जांच दवा वितरण में कम समय, बिल्डिंग का रख रखाव, संक्रमण नियंत्रण, सहायक सेवाएं, अपशिष्ट निष्पादन, मूलभूत सुविधाएं, ओपीडी आदि की उत्कृष्टता रखी गई थी. इसी को देखतें हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित लक्ष्य कार्यक्रम में सीहोर जिले के इच्छावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने साफ सफाई को लेकर बाजी मारते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

इछावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिले 93% अंक

बता दे कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित लक्ष्य कार्यक्रम में 93% अंक प्राप्त कर अस्पताल ने यह उपलब्धि हासिल की है, प्रदेश स्तर पर चयनित होने के बाद अब जल्दी ही केंद्र की टीम भी अस्पताल का विजिट करेगी. यदि इसमें भी अस्पताल मानकों पर खरी उतरती है, तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इसका प्रमाणीकरण कर दिया जाएगा. जो कि क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी, हालांकि अस्पताल प्रबंधक इस को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है.


Sehore News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम में इच्छावर अस्पताल अव्वल, पांच बार मिल चुका है कायाकल्प अवार्ड

NHM द्वारा चलाया जा रहा है लक्ष्य कार्यक्रम

बता दे कि  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा लक्ष्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रसूति तथा इसके तुरंत बाद की अवधि में देखभाल की गुणवत्ता में सुधार,  प्रसूति को संभालना और समय पर रेफर सुनिश्चित करना शामिल हैं. इस कार्यक्रम के तहत पिछले दिनो राज्य स्तरीय एक टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया था. टीम ने मानकों का बारीकी से अवलोकन किया था. इस दौरान केंद्र को 93% अंक प्राप्त हुए जो कि कार्यक्रम में शामिल प्रदेश के सभी अस्पतालों में सर्वाधिक है. इसके चलते अस्पताल को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है.


Sehore News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम में इच्छावर अस्पताल अव्वल, पांच बार मिल चुका है कायाकल्प अवार्ड

केंद्र की टीम भी निरीक्षण के लिए अस्पताल आएगी

वहीं  केंद्र की टीम भी जल्द ही इस्पेक्शन के लिए अस्पताल पहुंचने वाली है, यदि इस इंस्पेक्शन में भी अस्पताल मानकों पर खरा उतरता है तो उसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लक्ष्य प्रमाणीकरण कर दिया जाएगा.

इच्छावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ये हैं आकंड़े

  1. प्रतिमाह डिलीवरी- 150
  2. प्रतिमाह  मरीजों की भर्ती संख्या- 1000
  3. प्रतिमाह होने वाली जांच की संख्या - 4 से 5 हजार
  4. प्रतिमाह इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या- 8 हजार


Sehore News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम में इच्छावर अस्पताल अव्वल, पांच बार मिल चुका है कायाकल्प अवार्ड

पांच बार मिल चुका है कायाकल्प अवार्ड

कायाकल्प अवार्ड योजना मे इच्छावर अस्पताल को लगातार पिछले 5 साल से पुरस्कार मिल रहा है. पिछले दो बार प्रदेश में प्रथम पुरस्कार जबकि इससे पहले एक बार संयुक्त रूप से तथा एक बार तृतीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है. इस संबंध में बीएमओ डॉ, बीवी शर्मा ने बताया कि लक्ष्य कार्यक्रम में इच्छावर अस्पताल को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. जल्द ही केंद्र की टीम भी विजिट कर मापदंडों को लेकर इंस्पेक्शंन करेगी यदि इसमें भी हमें सर्वाधिक अंक मिलते हैं, तो अस्पताल को लक्ष्य का प्रमाणीकरण मिल जाऐगा.

ये भी पढ़ें

Sehore News: गृह जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी, नवजातों में बढ़ा संक्रमण का खतरा

Sukma News: CRPF DG ने लिंगनपल्ली कैम्प पहुंच जवानों से की मुलाकात, घटनास्थल का भी किया मुआयना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget