एक्सप्लोरर

IAS Niyaz Khan Praises RSS Chief: नियाज खान बोले- "आपके महान विचारों को सलाम आदरणीय मोहन भागवत साहब, हमारे पूर्वज एक जैसे''

IAS Niyaz Khan on RSS Chief Statement Over Gyanvapi Row: मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी नियाज खान पहले अपनी टिप्पणियों को लेकर विवादों में रह चुके हैं.

IAS Niyaz Khan Tweet on Mohan Bhagwat: फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) और उसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के साथ ट्विटर पर आरोप-प्रत्यारोप से चर्चा में आए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आईएएस अधिकारी रियाज खान (IAS Niyaz Khan) एक बार फिर अपने ट्वीट से सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) द्वारा दिए बयान की जमकर तारीफ की है.

नियाज खान ने अपने ट्विटर हैंडल @saifasa से अंग्रेजी में ट्वीट किया, "मैं आपके महान विचारों को सलाम करता हूं आदरणीय #MohanBhagwat साहब. सभी भारतीयों के जीन एक जैसे हैं और हमारे पूर्वज एक जैसे हैं. हर किसी को अपने तरीके से पूजा करने की आजादी है. सबसे बड़ी बात यह है कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच प्रेम पनपना चाहिए. हम सब एक हैं."

https://twitter.com/saifasa/status/1532550518072938496?s=20&t=PN_gzi4WQosQi9_uVTNdEQ

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर मोहन भागवत के बयान की तारीफ

पिछले दिनों फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर टिप्पणी कर विवादों में रहे आईएएस अधिकारी नियाज खान ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये संघ प्रमुख की बातें से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. उन्होंने भागवत की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि वह उनके उच्च विचारों को सलाम करते हैं. दरअसल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में ज्ञानवापी मस्जिद पर छिड़े विवाद को लेकर नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि ''हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना? वो भी एक पूजा है. जिन्होंने वो पूजा अपनाई, वो मुसलमान बाहर से संबंध नहीं रखते...'' इसी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए नियाज खान ने उनकी तारीफ में ट्वीट किया.

यह भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की गई जान, 10 से ज्यादा घायल

नियाज खान पहले भी जता चुके हैं संघ प्रमुख की बातों से सहमति

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नियाज खान ने संघ प्रमुख की तारीफ की है. इससे पहले 29 अप्रैल को भी नियाज खान ने संघ प्रमुख द्वारा अमरावती के एक कार्यक्रम में दिए गए बयान का समर्थन करते हुए उनकी सराहना की थी. मोहन भागवत ने उस कार्यक्रम में कहा था कि ''हिंसा से किसी को कोई फायदा नही होता है. जिस समाज को हिंसा प्रिय है, वह अंतिम दिन गिन रहा है. हमें सदैव अहिंसक और शांतिप्रिय होना चाहिए. इसके लिए सभी समुदायों को साथ लाना और मानवता की रक्षा करना जरूरी है.'' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नियाज खान ने ट्वीट किया था, ''मैं मोहन भागवत जी से सहमत हूं. उनका हर शब्द सत्य है."

यह भी पढ़ें- Vidisha News: आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या मामले में पांच लोग गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget