एक्सप्लोरर

Harda News: हरदा में रेत माफिया के हौसले के बुलंद! पूर्व मंत्री कमल पटेल के जिले से निकल रहे ओवर लोड डंपर

Harda News Today: हरदा जिले में नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस विधायक ने अवैध खनन मामले को उठाया भी था, फिर भी नर्मदा नदी में अवैध खनन जारी है.

Harda Illegal Sand Mining: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नर्मदा नदी से अवैध रेत के खनन जारी है. हालांकि प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमल पटेल और क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक द्वारा मंचों से अवैध माफियाओं से मां नर्मदा नदी को छलनी से होने से बचाने के लाख दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल इसके उलट है.

हरदा नदी में स्थित नर्मदा नदी से रेत माफिया लगातार अवैध खनन कर निकालने में जुटे हैं और बिना रायल्टी ओवर लोड डंपरों के माध्यम से इनका परिवहन किया जा रहा है.

बता दें, हरदा जिले में नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है. पूर्व मंत्री कमल पटेल के गृह जिले हरदा में दिन रात रेत से भरे ओवर लोड डंपर निकल रहे हैं. जबकि अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन को लेकर हाल ही में टिमरनी से कांग्रेस विधायक ने इस मामले को उठाया भी था. इसके बावजूद रेत माफिया बेखौफ होकर नर्मदा नदी को छलनी करने में तुले हुए हैं.

प्रशासनिक कार्रवाई में हो चुकी जब्ती
नर्मदा नदी में अवैध रेत के व्यापार को रोकने के लिए जिला प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा गाहे बगाहे कार्रवाई की जाती है. इस दौरान मौके से डंपर और संसाधन जब्त भी किए जाते हैं, लेकिन यह अवैध रेत माफिया प्रशासन की जुर्माना राशि जमा कर अपने डंपर सहित अन्य संसाधन को वापस छुड़ाकर रेत के अवैध कारोबार में फिर से जुड़ जाते हैं. हरदा जिला खनिज विभाग की ना के बराबर कार्रवाई का ही नतीजा है कि इन अवैध रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं.

'अवैध खनन रोकने के लिए करेंगे टीम गठित'
हरदा स्थित नर्मदा नदी से अवैध रेत के व्यापार की जानकारी जब हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह को लगी, तो वह इस मामले को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं. कलेक्टर का दावा है कि जल्द रेत के अवैध व्यापार को रोकने के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा. अवैध रेत का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी को मिलेंगे 6 नए एयरपोर्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन शहरों को हवाई रुट से जोड़ने का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP कांग्रेस की गुटबाजी आई बाहर! अरुण यादव के पोस्ट से मची हलचल, जीतू पटवारी की ओर इशारा?
MP कांग्रेस की गुटबाजी आई बाहर! अरुण यादव के पोस्ट से मची हलचल, जीतू पटवारी की ओर इशारा?
'मुझे भी नीले ड्रम कांड जैसा डर सताने लगा', शादी की पहली रात में फरार हुई दुल्हन तो बोला पति
'मुझे भी नीले ड्रम कांड जैसा डर सताने लगा', शादी की पहली रात में फरार हुई दुल्हन तो बोला पति

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget