एक्सप्लोरर

Harda Factory Blast: इंदौर तक आई हरदा ब्लास्ट की आंच, पटाखा फैक्ट्रियों में छापेमारी करने पहुंचे SDM, 4 गोदाम सील

Harda Factory Explosion: हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद इंदौर कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में पटाखा फैक्ट्रियों में जांच के आदेश दिए.

Harda Firecrackers Factory Blast: मध्यप्रदेश के हरदा में हुए भीषण हादसे के बाद इंदौर जिला कलेक्टर ने भी पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है. कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में निकले और पटाखा फैक्ट्री में जाकर जांच की. अधिकारियों द्वारा राऊ के बापू कृपा फायर वर्क्स का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की पूर्ति नहीं पाए जाने पर मौके पर ही फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की गई. 

4 पटाखा गोदामों को किया सील
महू क्षेत्र के विभिन्न पटाखा गोदामों की सघन जांच की गई. सब डिवीजन महू में पटाखा के गोडाउन और उनकी दुकानों की जांच में सुरक्षा के सभी उपकरणों, पानी, रेती, वेंटिलेशन आदि व्यवस्था एवं लाइसेंस की शर्तों, क्षमता के अनुसार स्टॉक का मिलान आदि बिंदुओं पर जांच की गई. यहां लगभग 15 लाइसेंस धारियों की जांच की गई. जिसमें 4 स्थानों के गोदामों को आगामी कार्रवाई तक सील किया गया है.

जिन गोदामों को सील किया गया है उनमें रवि फायर वर्क्स सुरेश फेरवानी अंबाचंदन,  फर्म श्याम सुंदर जसवानी अंबाचंदन,  लक्ष्मी फायर वर्क्स इंडस्ट्री प्रो नरेश बालचंदानी दतोदा,  लक्ष्मी फायर वर्क्स प्रो. जमनादास बालचंदानी शामिल हैं. इन चारों फर्म्स के सभी लाइसेंस के गोदाम को सील किया गया है. 

सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक ली
आपको बता दें कि हरदा के भीषण हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. वही इस मामले में अब प्रदेश के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. हरदा में हुई धमाकों की गूंज से उस वक्त पूरा इलाका हिल गया जब दोपहर में हरदा में बारूद के ढेर में भीषण विस्फोट हुआ. पटाखे की फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं. वहीं सैकड़ो लोग घायल भी हैं.

इस भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर पूरे प्रदेश में कलेक्टरों को निर्देश जारी किए थे कि सभी कलेक्टर अपने-अपने जिलों में इस बात को सुनिश्चित करें कि उनके यहां जो पटाखे बनाए जा रहे हैं उनके कारखानों में पूरी सुरक्षा के साथ काम हो रहा है या नहीं. 

सभी जिला एसडीएम को पटाखा गोदामों की जांच के आदेश
इस निर्देश के मिलने के बाद इंदौर में भी कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में दौरा करने के लिए रवाना किया और निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में यदि बारूद से विस्फोटक सामग्री बनाई जाती है या पटाखे बनाए जाते हैं तो उनका कारखाने में जाकर बारीकी से जांच की जाए. जांच के दौरान यह देखा जाए कि कारखाना खोलने की जब अनुमति दी गई तो कितने नियमों के पालन को सुनिश्चित करने को कहा गया था और इसमें से कितने नियम का पालन कारखाना मालिक द्वारा किया जा रहा है.

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अगर कोई कारखाने में लापरवाही मिले तो उस पर तुरंत सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए. इस आदेश के बाद इंदौर के सभी तहसीलों में एसडीएम रवाना हुए और अपने-अपने क्षेत्रों में जांच की.

यह भी पढ़ें: MP News: जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार को घेरा, शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूछा ये सवाल

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget