एक्सप्लोरर

एक और जिंदगी लील गई 'रील' बनाने की आदत, बांध में कूदा 20 साल का लड़का हो गया लापता

MP News: युवाओं में सोशल मीडिया का नशा बढ़ रहा है. लोग वीडियो बनाने के लिए जान जोखिम में डालने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला गुना का है जहां वीडियो के चक्कर में एक युवक बांध में कूद गया और लापता हो गया.

Guna News: आज के युवाओं पर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की लत भारी पड़ने लगी है. यह बात स्पष्ट है, लेकिन लोग इस पर ध्यान देने को राजी नहीं दिख रहे. वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने, उस पर लाइक्स और कमेंट्स पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. कोई ट्रेन के सामने आ जाता है, तो कोई खाई के पास जाकर ये 'रील' बनाता है. कई बार ऐसी हरकतें जानलेवा भी साबित होती हैं. ऐसा ही एक हादसा मध्य प्रदेश के गुना से सामने आ रहा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीते रविवार (17 नवंबर) को गुना में सोशल मीडिया वीडियो बनाने के लिए एक 20 साल का लड़का बांध में कूद गया, लेकिन वापस नहीं आ सका. गुना पुलिस ने बताया कि वह लापता हो गया है. मामला रविवार शाम करीब 5.00 बजे का है. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर रुठियाई इलाके में गोपीसागर बांध पर हुई.

दोस्त को डूबते देख मांगी मदद
धरनावदा थाने के प्रभारी प्रभात कटारे ने बताया कि दीपेश लोढ़ा नामक युवक ने बांध के फाटक के पास पानी में गोता लगाते समय अपना मोबाइल फोन रील बनाने के लिए अपने दोस्त राज को दे दिया. दीपेश ने अपने दोस्त से यह भी कहा था कि वह तैरना जानता है. हालांकि कूदने के बाद युवक डूबने लगा. यह देख कर दोस्त ने आसपास के लोगों से मदद मांगी. 

पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया तो तुरंत राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDRF) को सूचित किया गया और दीपेश लोढ़ा की तलाश शुरू हुई. हालांकि, अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है.

वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर चढ़ाई थी कार
गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब रील बनाने के चक्कर में लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल ली है. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए रेलवे ट्रैक पर अपनी थार गाड़ी चढ़ा दी थी. मामला राजस्थान के जयपुर का है. युवक रेलवे ट्रैक से अपनी गाड़ी कुदाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन थार पटरियों के बीच में फंस गई. इस दौरान पीछे से एक ट्रेन भी आ रही थी, लेकिन गनीमत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. 

यह भी पढ़ें: इंदौर: युवक ने दरवाजे पर लिखा-'मकान बिकाऊ है', मुस्लिम प्रताड़ना का लगाया आरोप, क्या बोली पुलिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP: इंदौर HC के आदेश की 22 बार अनदेखी 4 बड़े अफसरों को पड़ा भारी, सुनाई गई ये सजा
MP: इंदौर HC के आदेश की 22 बार अनदेखी 4 बड़े अफसरों को पड़ा भारी, सुनाई गई ये सजा
CM मोहन यादव का जन्मदिन आज, पीएम मोदी-अमित शाह और दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
CM मोहन यादव का जन्मदिन आज, पीएम मोदी-अमित शाह और दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
Bhopal News: शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, पद बढ़ाने की मांग तेज
भोपाल: शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, पद बढ़ाने की मांग तेज
मध्य प्रदेश में सीटों का ‘मेगा गेम’ शुरू, 2029 से पहले लोकसभा सीटों में बड़ा उलटफेर तय!
मध्य प्रदेश में सीटों का ‘मेगा गेम’ शुरू, 2029 से पहले लोकसभा सीटों में बड़ा उलटफेर तय!

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
CSK के 3 खिलाड़ी IPL 2026 में मचाएंगे गदर, 14.2 करोड़ वाला ऑलराउंडर बनेगा 'गेम चेंजर'
CSK के 3 खिलाड़ी IPL 2026 में मचाएंगे गदर, 14.2 करोड़ वाला ऑलराउंडर बनेगा 'गेम चेंजर'
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में ही 'बॉर्डर 2' को चटा दी थी धूल, सनी देओल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया क्रॉस
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में ही 'बॉर्डर 2' को चटा दी थी धूल, सनी देओल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया क्रॉस
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
How To Keep Home Cool Without AC: AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 'जादुई' तरीके
AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 'जादुई' तरीके
Embed widget