एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव पर उमा भारती की भविष्यवाणी, बोलीं- 'शाम तक विपक्ष को एग्जिट कर देंगे एग्जिट पोल...'

Uma Bharti: उमा भारती अमरकंटक में अज्ञातवास पर हैं. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि पीएम मोदी की महिमा ऐसी है कि गुजरात चुनाव में विपक्ष बाहर हो जाएगा. वापस आकर वह शराबबंदी की मुहिम आगे बढ़ा सकती हैं.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने एक बड़ा बयान दिया है. शाम 5.00 बजे से टीवी चैनलों पर आने वाले एग्जिट पोल का हवाला देते हुए उमा भारती ने कहा है, 'गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में विपक्ष का एग्जिट होना तय है.'

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,"आज शाम को विधानसभा चुनावों का एक्ज़िट पोल आयेगा. अभी से एग्जिट पोल जान लीजिये. मोदी की महिमा ही ऐसी हो गई है कि इसमें विपक्ष का एग्जिट (बाहर निकास) ही हो जायेगा."

उमा भारती ने की भविष्यवाणी
यह भविष्यवाणी बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती ने मध्य प्रदेश के अमरकंटक से की है. उमा भारती ने ट्वीट करके कहा कि मतदान के बाद शाम को आने वाले एग्जिट पोल में तस्वीर साफ हो जाएगी और पीएम मोदी की महिमा साफ दिखेगी. यहां बता दें कि उमा भारती इन दिनों मध्य प्रदेश के अमरकंटक में अज्ञातवास में हैं. उनकी शिवराज सरकार से शराबबंदी को लेकर ठनी हुई है.

8 दिसंबर तक अज्ञातवास में रहने की बात
हालांकि, उमा भारती ने घोषणा की है कि वह 8 दिसंबर तक अमरकंटक और उसके आसपास अज्ञातवास में रहेंगी और इसके बाद शराबबंदी को लेकर अपनी मुहिम के अगले चरण की घोषणा करेंगी. माना जा रहा है कि उमा भारती सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति से शिवराज सरकार को लगातार असहज स्थिति में डाल रही हैं. शराबबंदी की अपनी मांग के साथ वह सरकार की योजनाओं और नीतियों की भी पोल खोल रही हैं. लेकिन, इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व की तारीफ की है.

गुजरात चुनाव में मतदान
जानकारी के लिए बता दें कि 5 दिसंबर, सोमवार को गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग हुई. इस दौरान 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए. सोमवार को ही पीएम मोदी ने अहमदाबाद में रानिप के 177 नंबर पोलिंग बूथ पर मतदान किया. वहीं, होम मिनिस्टर अमित शाह ने अपने परिवार के साथ नारणपुरा में अपना वोट कास्ट किया. पीएम मोदी ने गुजरात की जनता से अपील की कि अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करें.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: भगवान करेंगे बेड़ा पार? वोटर्स को साधने के लिए मंत्री-विधायक का श्रीमद्भागवत कथा पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
आदर्श विद्यालयों से ही नई पीढ़ी संस्कारित होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदर्श विद्यालयों से ही नई पीढ़ी संस्कारित होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget