एक्सप्लोरर

Gondwana Express: गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच के नीचे से निकलने लगा धुआं, यात्रियों में दशहत, 30 मिनट रुकी रही ट्रेन

MP News: जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस (Gondwana Express) के बी-3 कोच के नीचे से धुआं निकलने लगा. यह हादसा कटनी स्टेशन के आगे मझगवा फाटक और हर्दुआ के बीच की है.

मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (Hazrat Nizamuddin Railway Station) जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस (Gondwana Express) ट्रेन के पहियों से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया. कटनी रेलवे स्टेशन (Katni Railway Station) से रवाना होने के कुछ देर बाद AC-3 के B-3 कोच में अचानक से ब्रेक शू चिपक जाने या अत्यधिक गरम हो जाने की वजह से आग जैसी घटना घटित हुई है. इससे यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि आधे घंटे बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई.

धुंआ निकलने के बाद दहशत में आ गए यात्री

पश्चिम-मध्य रेल जबलपुर (Jabalpur) के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक शाम 5 बजकर 21 मिनट पर ट्रेन नंबर 22181 के एसी कोच के ब्रेक में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी. शाम 5 बजकर 50 मिनट पर गड़बड़ी को ठीक करके ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है. वहीं कटनी स्टेशन के आगे मझगवां फाटक व हर्दुआ के बीच की इस घटना से यात्री दहशत में आ गए थे.

घटनास्थल पर 30 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

इसी ट्रेन से यात्रा कर रहे प्रमोद चौधरी ने बताया कि कोच के नीचे से धुंआ निकलने लगा था, जिसके बाद घटनास्थल में हड़कंप मच गया. कुछ यात्री तो अपना सामान लेकर डिब्बे से नीचे उतरने का प्रयास करने लगे और घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. हालांकि रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा आग को काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किए गए, जिसके बाद अग्निशमन यात्रों के माध्यम से आग को बुझा दिया गया. इस वजह से करीब 30 मिनट तक ट्रेन घटनास्थल पर ही रुकी रही. इसके बाद जरूरी सुधार कार्य करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया. इस घटना से कोई जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है. यह घटना कटनी के मुड़वारा स्टेशन के समीप की बताई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget